हर्षवर्धन राणे ने ट्विटर अकाउंट किया बंद, बताई यह वजह

Webdunia
रविवार, 28 नवंबर 2021 (12:38 IST)
बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। वह अपनी हर अपडेट इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए देते रहते हैं। लेकिन हाल ही में बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने ट्विटर से दूरी बना ली है।

 
हर्षवर्धन राणे ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया है और ऐसा करने के पीछे की वजह भी बताई है। हर्षवर्धन ने ये जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। 
 
उन्होंने लिखा, मैंने अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया। ट्विटर की मेरी यात्रा अच्छी रही लेकिन मैं अपनी कला और शिल्प तथा करियर पर ज्यादा ध्यान देना चाहता हूं। मैं 2022 को अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं।
 
बता दें कि हर्षवर्धन राणे बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह अनामिका, सनम तेरी कसम, पलटन और तैश जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी के साथ 'हसीन दिलरुबा' में अभिनय किया। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

मनोज बाजपेई अपने भैया जी, 100वीं फिल्म और बेटी के बारे में | Exclusive Interview

आमिर खान की जो जीता वही सिकंदर को हुए 32 साल, आज भी दर्शकों की बनी हुई है पसंद

राशि खन्ना के 6 सबसे यादगार किरदार: एक्ट्रेस की वर्सेटिलिटी की एक शानदार झलक

सलमान खान एक्टर बनने से पहले करना चाहते थे यह काम

जाह्नवी कपूर 13 साल की उम्र में हुई थीं सेक्सुअलाइज्ड, अश्लील साइट पर तस्वीरें हुई थी वायरल

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख