इस वजह से लता मंगेशकर ने छोड़ दिया था हमेशा के लिए स्कूल जाना

Webdunia
शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (17:21 IST)
दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली भारत रत्न लता मंगेशकर ने एक से बढ़कर एक गानों में अपनी आवाज दी है। लता मंगेशकर के कंठ से निकलने वाली आवाज सीधे लोगों के दिलों को छूती हैं। लता मंगेशकर को कई अवॉर्ड से नवाजा जा चुका हैं।

 
लेकिन क्या आप जानते हैं न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी सहित छह विश्वविद्यालयों से मानक उपाधि से नवाजी जा चुकी लता मंगेशकर ने कुछ ही दिन स्कूल में पढ़ाई की हैं। लता जी ने पूरी पढ़ाई अपने घर से की वह स्कूल से एक कक्षा भी पूरी नहीं पढ़ीं।
 
4 भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता मंगेशकर को अपने छोटे भाई-बहनों से बहुत प्यार रहा है। लता मंगेशकर ने बताया था कि वो केवल 2 दिन ही स्कूल गई है। घर की स्थिति के चलते वह स्कूल नहीं जा सकी। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। 
 
एक शो के दौरान लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा ने बताया था कि जब कोल्हापुर के आगे सांगली में 5 साल की उम्र में दीदी स्कूल जाती थी, तो मैं भी उनका हाथ पकड़ के उनके साथ स्कूल चली जाती थी, मैं बहुत छोटी सी थी, मैं उन्हें छोड़ती नहीं थी। स्कूल में बिछे दरीचे पर मैं भी दीदी के पास बैठ जाती थी। 8 दिन के बाद मास्टर ने कहा, एक लड़की की फीस में दो लड़कियां बैठेंगी क्या, जाओ इसे घर छोड़कर आओ। बस इसी बात पर दोनों बहनें रोते हुए घर लौटीं, और इसके बाद कभी स्कूल नहीं गईं।

यह भी पढ़िए : 
मधुबाला की बहन को 96 साल की उम्र में घर से निकाल बैठा दिया हवाई जहाज में
 
फरहान अख्तर 21 फरवरी को दूसरी बार बनेंगे दूल्हा
 
राज कुंद्रा ने करोड़ों की प्रॉपर्टी की शिल्पा शेट्टी के नाम
 
अमिताभ बच्चन ने बेचा अपना बंगला
 
धोनी बने सुपरहीरो अथर्व का फर्स्ट लुक रिलीज

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

किंगडम की रिलीज से पहले विजय देवरकोंडा को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर

अक्षय कुमार ने दिखाई दरियादिली, देशभर के 700 स्टंट वर्कर्स का कराया इंश्योरेंस

रणवीर सिंह-बॉबी देओल की को-स्टार बनीं श्रीलीला, मेगा प्रोजेक्ट में आएंगी नजर!

भूमि पेडनेकर नहीं करना चाहतीं किसी एक्टर को डेट, बताई थी यह वजह

प्रियंका चोपड़ा को कभी बॉलीवुड में करना पड़ा था भेदभाव का सामना, कहते थे काली बिल्ली

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख