सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का 46 साल की उम्र में निधन, जिम में वर्कआउट करते समय आया हार्ट अटैक

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 11 नवंबर 2022 (15:25 IST)
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का 46 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि जिम में वर्कआउट करते समय सिद्धांत को हार्ट अटैक आया था। हाल ही में एक्टर ने अपना नाम आनंद सूर्यवंशी से बदलकर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी किया था। 

 
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी टीवी सीरीयल कुसुम, सूर्यपुत्र करण और वारिस के लिए मशहूर थे। सिद्धांत के आकस्मिक निधन से हर कोई हैरान है। सिद्धांत अपने पीछे पत्नी अलीसिया राउत और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। 
 
खबरों के अनुसार सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को जिम में वर्क आउट करते समय हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया थां। जहां डॉक्टरों ने एक्टर को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन वह उन्हें बचाने में कामयाब नहीं रहें।
 
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उन्हें सीरियल 'कुसुम' से टीवी डेब्यू किया था। उन्हें आखिरी बार जी टीवी के शो 'क्यू रिश्तों में कट्टी बत्ती' में देखा गया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख