Hanuman Chalisa

उर्मिला मातोंडकर की राजनीति में फिर से एंट्री, थामेंगी शिवसेना का हाथ

Webdunia
रविवार, 29 नवंबर 2020 (17:33 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर राजनीति सफर शुरू करने जा रही हैं। इस बार वह शिवसेना का दामन थामने जा रही है। खबर है कि उर्मिला 30 नवंबर को शिवसेना में शामिल होंगी। इससे पहले एक्ट्रेस कांग्रेस में शामिल हुईं थीं लेकिन उन्होंने पार्टी पर ये आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया कि उनका इस्तेमाल किया जा रहा है।

 
बीते दिनों खबर आई थी कि उर्मिला मातोंडकर को विधान परिषद का सदस्य बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को उनका नाम भेजा दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्यपाल को एक बंद लिफाफे में विधान परिषद के सदस्य बनाए जाने के लिए 12 नामों की लिस्ट भेजी थी जिसमें उर्मिला मांतोडकर का नाम भी शामिल है। 
 
खबरों के मुताबिक, इस लिस्ट में उर्मिला के साथ-साथ एकनाथ खड़से और रजनी पाटिल समेत कई और लोगों के नाम शामिल हैं। ये पहली बार नहीं है जब उर्मिला राजनीति में हाथ आजमाने जा रहीं हैं। इससे पहले उर्मिला साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव का हिस्सा बनने का फैसला लिया था जिसके लिए वो कांग्रेस में शामिल हुईं थीं। 
 
इसके साथ ही उर्मिला ने नॉर्थ मुंबई सीट से कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें बीजेपी के गोपाल शेट्टी ने मात दे दी थी। अब एकबार फिर राजनीति में हाथ आजमाने जा रहीं उर्मिला मातोंडकर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1980 में मराठी फिल्म 'झाकोला' से बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस की थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का दिल्ली में ग्रैंड प्रीमियर, CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ

गुजराती सिनेमा ने रचा नया इतिहास, कान फिल्म फेस्टिवल में गूंजा 'लालो' का नाम

पति पत्नी और वो दो रिव्यू: जल्दबाजी और ओवर एक्टिंग में खोया हास्य

रजनीकांत की 'जेलर 2' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से क्रू मेंबर की मौत

इस जंगल में जानवर नहीं, इंसान मिलेंगे, अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख