उर्वशी रौटेला को भारी पड़ा शबाना आजमी के एक्सीडेंट पर दुख जताना, हुईं जमकर ट्रोल

Webdunia
सोमवार, 20 जनवरी 2020 (13:33 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला अपने लुक के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उर्वशी के देश-दुनिया में लाखों फैन हैं, जो सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट का इंतजार करते हैं। लेकिन अक्सर चर्चा में रहने वाली उर्वशी रौटेला को इन दिनों सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।


अपने एक ट्वीट को लेकर उर्वशी को ट्रोल होना पड़ा है। उर्वशी रौटेला ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी के एक्सीडेंट पर हैरानी जताते हुए एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने शबाना के एक्सीडेंट पर दुख प्रकट किया था और उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी।
 
इस ट्वीट के बाद उर्वशी रौटेला पर ट्विटर यूजर्स ने आरोप लगाया है कि उन्होंने शबाना आजमी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट कॉपी किया है। दरअसल, उर्वशी के इस ट्वीट का कंटेंट प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट के कंटेंट जैसी ही था।
 
 
 
एक यूजर ने लिखा, यह तो Ctrl C + Ctrl V है। असल में यह कंप्यूटर की भाषा है। कंप्यूटर की भाषा में इस शब्दावली का प्रयोग कॉपी-पेस्ट यानी नकल करने के लिए किया जाता है। एक अन्य ने लिखा कि मतलब बॉलीवुड वाले कॉपी पेस्ट करना बंद नहीं करेंगे, चाहे वो मूवी हो या ट्वीट।

ALSO READ: दिशा पाटनी का मलंग अंदाज

शबाना आजमी के साथ हुई दुर्घटना की खबर मिलने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'शबाना आजमी जी के दुर्घटना में घायल होने वाली खबर दुखद है। मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।' इसके अलावा अन्य बी-टाउन सिलेब्स ने भी उनके ठीक होने की दुआ करने को लेकर ट्वीट किए हैं।
 
बता दें कि शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शबाना आजमी कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गई थीं। उस वक्त उनके साथ कार में जावेद अख्तर भी मौजूद थे। वह इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जाह्नवी कपूर 13 साल की उम्र में हुई थीं सेक्सुअलाइज्ड, अश्लील साइट पर तस्वीरें हुई थी वायरल

सलमान खान को भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के बारे में यह बात सबसे आखिर में पता चली

करण जौहर की फिल्म में टाइगर श्रॉफ पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखेंगे

हमारे बारह फिल्म ने कान फिल्म समारोह में अपने अलग कंटेंट के कारण तारीफ बटोरी

अक्षय कुमार बने फ्लॉप कुमार: ऐसी ही फिल्में करते रहे तो करियर पर लग जाएगा फुलस्टॉप

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख