नताशा दलाल से शादी से पहले वरुण धवन ने दोस्तों संग की बैचलर पार्टी, जमकर किया धमाल!

Webdunia
शनिवार, 23 जनवरी 2021 (15:57 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन 24 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी को लेकर तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं और इस मौके पर कई सुपरस्टार्स मौजूद रहने वाले हैँ।

 
ताजा खबरों की माने तो शादी से पहले वरुण धवन ने शुक्रवार रात काफी धमाकेदार बैचलर पार्टी की है और इस मौके पर उनके साथ उनके कॉलेज और स्कूल के दोस्त थे। यह पार्टी सुबह तक चली है। इसमें वरुण धवन अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस करते नजर आए, जबकि म्यूजिक को बहुत दूर तक सुना जा सकता था।
 
खबरों के अनुसार वरुण धवन की इस पार्टी में करीब 5-6 खास दोस्त थे और ये 22 जनवरी शुक्रवार को हुई थी। वरुण धवन ने अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करने के लिए एक प्राइवेड बंगला बुक किया था। इंडस्ट्री से इस पार्टी में वरुण धवन के दोस्त शशांक खेतान शामिल हुए थे।
 
वहीं 23 जनवरी को वरुण धवन की संगीत सेरेमनी है। वरुण धवन की शादी अलीबाग के एक विला में हो रही है। इसमें शशांक खेतान, मनीष मल्होत्रा जैसे लोग पहुंच चुके हैं। वरुण धवन शुक्रवार की शाम अपने परिवार के साथ अलीबाग पहुंचे।
 
इस शादी में बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स शामिल होने वाले हैं जिनमें सलमान खान और शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। खबरों के अनुसार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के प्लानर ही वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के प्लानर भी हैंl

सम्बंधित जानकारी

Show comments

परेश रावल ने तीन दिन में ही छोड़ दी थी बैंक की नौकरी, जेबखर्च के लिए गर्लफ्रेंड से लेते थे पैसे

Chandu Champion का दूसरा गाना Tu Hai Champion रिलीज, कार्तिक आर्यन का ट्रांसफॉर्मेशन देख उड़ जाएंगे होश

Sunny Leone बनीं मणिपुरी फैशन ब्रांड हाउस ऑफ अली के लिए शोस्टॉपर

Cannes Film Festival 2024: संतोष शिवन हुए पियरे आंजनेऊ एक्सीलेंस इन सिनेमैटोग्राफी अवॉर्ड से सम्मानित

रोहित पुरोहित ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान का किरदार निभाने के बारे में की बात

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख