विक्रांत मैसी की 12वीं फेल ने रचा इतिहास, 23 साल पुराना सनी देओल का रिकॉर्ड तोड़ा

फिल्म '12वीं फेल' 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी

WD Entertainment Desk
रविवार, 14 अप्रैल 2024 (15:03 IST)
Film 12th Fail Record: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' साल 2023 की सबसे सफल फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। विधु विनोद चोपड़ा की लिखी और निर्देशन में बनी '12वीं फेल' अनुराग पाठक की इसी नाम की किताब पर आधारित है। यह फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है। 
 
विक्रांत मैसी ने इस फिल्म में मनोज शर्मा की मुख्य भूमिका निभायी है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा, मेधा शंकर की भी अहम भूमिका है। फिल्म '12वीं फेल' 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब से लेकर अब तक इसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

वहीं अब इस फिल्म ने इतिहास च दिया है। '12वीं फेल' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 25 हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में फिल्म ने सिल्वर जुबली का रिकॉर्ड बना ‍लिया है। रिलीज के महीनों बाद भी दर्शक इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों तक जा रहे हैं। 
 
इस उपलब्धि को हासिल करने पर विक्रांत मैसी ने एक पोस्ट शेयर करके फैंस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा, यह मील का पत्थर हासिल करने वाली 23 साल में पहली फिल्म। हमारे सपने को साकार करने के लिए दर्शकों को धन्यवाद। ऐसा करने के लिए आप वास्तव में जिम्मेदार हैं। बहुत सारा प्यार। 
 
बता दें कि 23 साल पहले रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर : एक प्रेम कथा' ने सिल्वर जुबली मनाई थी। अब विक्रांत ने सनी देओल का ये पुराना रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच दिया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

इब्राहिम अली खान की फिल्म सरजमीन का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, बाप-बेटे के बीच दिखेगी जबरदस्त जंग

द ट्रेटर्स की विनर बनने के बाद भावुक हुईं उर्फी जावेद, बोलीं- ये सफर आसान नहीं था...

F1 द मूवी रिव्यू: रफ्तार, रोमांच और एड्रेनालाईन से भरा हुआ, मर्दाना रोलरकोस्टर

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ी जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की एक्ट्रेस की याचिका

घर में मृत पाए गए किल बिल फेम एक्टर माइलक मैडसेन, कार्डियक अरेस्ट की वजह से गई जान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख