Hanuman Chalisa

इनसाइड एज : दूसरे सीजन की रिलीज से पहले वीरेंद्र सहवाग ने पहले सीजन के किरदारों पर की मजेदार टिप्पणी

Webdunia
शुक्रवार, 22 नवंबर 2019 (15:15 IST)
अमेजन प्राइम वीडियो की आगामी सीरीज 'इनसाइड एज 2' का टीज़र हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसके मनोरंजक और लुभावने कंटेंट को प्रशंसकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। अब, टीज़र के बाद, निर्माताओं ने एक पूरा वीडियो रिलीज किया है, जिसमें वीरेंद्र सहवाग और गौरव कपूर पहले सीजन का मजेदार रिकैप दे रहे हैं और इस वीडियो को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।


पहले सीजन के किरदारों के बारे में मजेदार अंदाज में बात करते हुए लेजेंड्री क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने निश्चित रूप से दूसरे सीज़न के रिलीज से पहले, पुरानी यादें ताज़ा कर दी है।
 
रिकैप में, वीरेंद्र सहवाग ने विक्रांत धवन और जरीना मलिक के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, 'मिया महाबली तो बीवी बाहुबली, वक़्त बताएगा कौन राज करेगा।'

ALSO READ: वेंटिलेटर पर हैं ‘गंदी बात’ फेम गहना वशिष्ठ, लड़ रहीं जिंदगी की जंग
 
वायु राघवन के बारे में बात करते हुए क्रिकेटर ने साझा किया, 'रिस्की प्लेयर, बहुत गर्मी है अंगारे तो जलेंगे, अंगारों का काम है जलना, तू टिक्के बना।' अरविंद वशिष्ठ के लिए, वे कहते हैं, 'ड्राई स्पेल के बाद रन जरूर बनाएगा दुकान बंद तो धंधा ठप, नो वे टू गो ओनली अप, अप एंड मोर, अप।'

प्रशांत कनौजिया के लिए वीरेंद्र साझा करते है, 'सिड शेर बनके निकलेगा जो अभी खेत का कच्चा खीरा है वो दबाव में बनता हीरा है।' इसके साथ ही, पहले सीजन के रिकैप में भी भाईसाहब के इर्दगिर्द रहस्य बरकरार है।
 
इनसाइड एज के पहले सीजन को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और अब सभी की नज़रे दूसरे सीजन पर टिकी है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है जब असल जिंदगी के क्रिकेटर ने किसी शो के लिए इस कदर का उत्साह दिखाया है।

दूसरे सीजन में मुख्य कलाकारों में आमिर बशीर, सपना पब्बी, और मार्कंड देशपांडे शामिल है। यही नहीं, पहले सीजन की दमदार स्टार कास्ट दूसरे सीजन में भी अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है जिसमें विवेक ओबेरॉय, ऋचा चड्डा, अंगद बेदी, तनुज विरवानी, सिद्धांत चतुर्वेदी, अमित स्याल और सयानी गुप्ता शामिल हैं।
 
ALSO READ: कार्तिक आर्यन ने फैमिली संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, शेयर की तस्वीरें
 
पिछले साल अपने अंतरराष्ट्रीय एमी नामांकन की सफलता के आधार पर, 'इनसाइड एज' पॉवरप्ले लीग में खेलने वाली टी-20 क्रिकेट फ्रैंचाइज़ी मुंबई मावेरिक्स की कहानी है। इनसाइड एज एक ऐसी कहानी है जिसमें न कोई पंच है और न ही शब्दों को तोड़मरोड़ कर पेश किया जाता है। इन सबसे ऊपर, इनसाइड एज सीजन 2 जुनून, साहस और प्रेम की कहानी है। तो, 
 
इस दिलचस्प कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा न करते हुए, निर्माताओं ने अधिक जिज्ञासु कर दिया है। दूसरे सीज़न का निर्माण भी फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने अपने बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत किया है और इसका प्रीमियर 6 दिसंबर को अमेजन प्राइम पर किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जयदीप अहलावत बने दोस्ती की मिसाल, दोस्त की फिल्म ‘Momacu’ के ट्रेलर लॉन्च में बने चीफ गेस्ट

'60 साल का हो गया हूं, लड़ना नहीं भूला', पैपराजी पर भड़के सलमान खान, आधी रात को दी चेतावनी

वाणी कपूर ने की 'सपने वर्सेस एवरीवन 2' की तारीफ, बोलीं- ऐसी कहानियां दिल को छू जाती है

राम चरण ने जाह्नवी कपूर को बताया छुपा रुस्तम, 'पेड्डी' के सेट पर मेहनत और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की

Jr NTR की नई फिल्म का नाम होगा 'ड्रैगन', टीजर में दिखी खून-खराबे से भरपूर कहानी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख