'द कश्मीर फाइल्स' के ट्रेलर को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया, विवेक अग्निहोत्री को दुनियाभर से आ रहे फोन

Webdunia
बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (12:58 IST)
'द ताशकेंट फाइल्सै की सफलता के बाद फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री कश्मीर नरसंहार के पीड़ितों की सच्ची कहानियों पर आधारितक एक और चौंकाने वाली, दिलचस्प और क्रूर ईमानदार फिल्म के साथ वापस आ रहे हैं। कश्मीरी हिंदुओं पर आधारित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 
बीते दिनों 'द कश्मीर फाइल्स' का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। 'द कश्मीर फाइल्स' के ट्रेलर ने जब से इंटरनेट की दुनिया में दस्तक दी है इसने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए है। दर्शक इतने संवेदनशील विषय के चित्रण को बहुत ही परिभाषित और वर्णनात्मक तरीके से देखकर दंग रह गए है। 
 
ऐसे में, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को उनके काम की प्रशंसा करने के लिए कम्युनिटी से सम्मानजनक फोन आ रहे हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' की कहानी कश्मीर नरसंहार के पीड़ितों की सच्ची कहानियों पर आधारित है। विषय संवेदनशील है लेकिन दर्शकों के लिए दिलचस्प है। यह फिल्म उस घटना की प्रभावशाली, वास्तविक जीवन और अनसुनी कहानी के बारे में है। ट्रेलर सिर्फ एक झलक है कि फिल्म अपने दर्शकों के सामने क्या पेश करने वाली है।
 
फिल्म निर्माता, विवेक अग्निहोत्री को न केवल भारत से, बल्कि दुनिया भर से कश्मीर पंडितों के फोन आ रहे हैं जो इस तरह के एक महत्वपूर्ण विषय पर फिल्म बनाने के लिए उन्हें धन्यवाद देने के लिए अलग-अलग तरीकों से उनके पास पहुंच रहे हैं, जिन्हें लोग नहीं जानते हैं। 
 
अभूतपूर्व स्टार कास्ट, इंटेंस स्टोरी, दिल को छू लेने वाले डायलॉग और सबसे बढ़कर, एक रियल कहानी को देखने के लिए दर्शक रोमांचित हैं। इसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और यही वजह है कि ट्रेलर इन दिनों यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। 
 
विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित, इस ड्रामा में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, भाषा सुंबली और चिन्मय मंडलेकर जैसे अभिनेताओं की तारकीय भूमिका है। ज़ी स्टूडियोज़ और तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्मित, विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित व निर्देशित है और 11 मार्च, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

39 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधीं 'गोपी बहू' जिया मानेक, वरुण जैन संग किया भूत शुद्धि विवाह

प्राइम वीडियो ने मिलाया मैडॉक फिल्म्स संग हाथ, 8 फिल्मों की नई पोस्ट-थिएट्रिकल लाइसेंसिंग डील का किया ऐलान

उदयपुर फाइल्स के प्रोड्यूसर को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, एक युवक हिरासत में

फ्लोरल ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

मेगास्टार चिरंजीवी का एडवांस बर्थडे गिफ्ट, विश्‍वम्भरा की पहली झलक इतने बजे होने जा रही रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख