हीरामंडी का पहला गाना सकल बन हुआ मिस वर्ल्ड 2024 के ग्लोबल स्टेज पर लॉन्च, कंटेस्टेंट्स ने किया सीरीज के कॉस्ट्यूम्स में वॉक

हीरामंडी लीडिंग लेडीज शो के फर्स्ट ट्रैक पर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं के साथ चली

WD Entertainment Desk
रविवार, 10 मार्च 2024 (11:23 IST)
Heeramandi First Song: मिस वर्ल्ड 2024 के मौके पर 13 फास्ट ट्रैक टैलेंटेड राउंड की विनर्स को हीरामंडी की कास्ट यानी मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख और शरमीन सहगल के साथ वॉक करते हुए देखा गया। 20 खूबसूरत महिलाएं वेब सीरीज 'हीरामंडी' के पहले गाने 'सकल बन' के कॉस्ट्यूम्स में रैंप पर वॉक करती देखीं गई।
 
ऐसे में मिस वर्ल्ड की कंटेस्टेंट्स को संजय लीला भंसाली और नेटफ्लिक्स की सीरीज हीरामंडी की दुनिया का अनुभव आर्ट, म्यूजिक और कॉस्ट्यूम्स के जरिए मिला। उन्होंने भारतीय संस्कृति और विरासत का अनुभव किया और अपने आप को संजय लीला भंसाली की कहानियों की दुनिया में खोने दिया।
 
संजय लीला भंसाली ने अपने म्यूजिक लेबल भंसाली म्यूजिक से अपना पहला गाना 'सकल बन' को उनके पहले नेटफ्लिक्स सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' से लॉन्च किया है। एक ऐसा माहौल बनाया जिसे पहले कभी देखा नहीं गया था, गाने को ग्रैंड तरीके से मिस वर्ल्ड 24 के ग्लोबल स्टेज पर लॉन्च किया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions)

हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार की लीडिंग लेडीज, भंसाली म्यूज़िक के शो के फर्स्ट ट्रैक पर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं के साथ चली हैं। कास्ट ने लाइव फास्ट ट्रैक टॉप 13 कंटेस्टेंट्स के साथ वॉक किया, जो की पेजेंट में दुनिया भर से आई हुई थी। 140 से ज्यादा देशों में टेलीकास्ट किया गया यह वॉक गाना, सच में एक शानदार लॉन्च था। यह देखना सच में विजुअल ट्रीट था जब सभी बसंत के रंग में सज कर आए थे। इस तरह से संजय लीला भंसाली ने मिस वर्ल्ड को भारत की समृद्ध संस्कृति का अनुभव कराया।
 
वसंत ऋतु अपने साथ ताजगी और उत्सव की भावना लेकर आती है और भंसाली ने 'सकल बन' के साथ इस जीवंत मौसम का स्वागत करने का फैसला किया। यह एक खूबसूरत कंपोजिशन है, जिसे बेहद टैलेंटेड राजा हसन ने गाया है और जिसे अमीर खुसरो के समय के कविताओं से सजाया गया है। इस गाने के साथ पारंपरिक लोक संगीत की महक को महसूस करते म्यूजिक लवर्स भंसाली के जाने जानें वाले शान को भी महसूस कर पाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख