वेब सीरीज 'मुखबिर : द स्टोरी ऑफ ए स्पाई' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

WD Entertainment Desk
सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 (17:18 IST)
बीते दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने अपनी नई वेब सीरीज 'मुखबिर : द स्टोरी ऑफ ए स्पाई' की घोषणा की थी। शिवम नायर और जयप्रद नायक द्वारा निर्देशित यह सीरीज पाकिस्तान में भारत के एक एजेंट की प्रेरक कहानी पर आधारित है। वहीं अब 'मुखबिर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। 

 
'मुखबिर' का ट्रेलर थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है। इसमें 60 के दशक में भारत द्वारा पाकिस्तान की साजिश को नाकामयाब करने की कहानी दिखाई गई है। ट्रेलर की शुरुआत पाकिस्तान की हो रही एक बैठक से होती है, जिसमें घुसबैठ और युद्ध की तैयारियां हो रही होती हैं। इसके बाद एक गुप्त एजेंड को मिशन पर भेजा जाता है, जो भारत को पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले के बारे में खुफिया जानकारी देता है। 
 
ये सीरीज पाकिस्तान में भारत के एक गुप्त एजेंट की कहानी है, जो देश बचाने और दुश्मन मुल्क द्वारा शुरू किए गए युद्ध को अपने पक्ष में करने के लिए काम करता है। विक्टर टैंगो एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह श्रृंखला आठ एपिसोड की एक सीरीज है, जो उन गुमनाम नायकों पर आराधित है, जो देश की सुरक्षा में अपना जीवन न्यौछावर कर देते हैं। 
 
यह सीरीज 11 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम की जा सकेगी। सीरीज में प्रकाश राज काउंटर सर्विलांस एंजेसी ऑफ इंडिया के उप निदेशक की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा सीरीज में जैन खान, आदिल हुसैन, बरखा बिष्ट, हर्ष छाया, सत्यदीप मिश्रा और जोया अफरोज जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख