जब दूरदर्शन ने कर दिया था माधुरी दीक्षित को रिजेक्ट!

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 15 मई 2025 (10:48 IST)
बॉलीवुड की ‘धक धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने अपने काम और डांस से फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बनाया है। माधुरी दीक्षित का नाम बॉलीवुड की सफलतम अभिनेत्रियों में लिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था, जब दूरदर्शन ने माधुरी दीक्षित के शो को यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया था कि इसकी कास्ट में कोई दम नहीं है।
 
दरअसल, यह बात साल 1984 की है। डायरेक्टर अनिल तेजानी ने दूरदर्शन के लिए एक टीवी शो बनाया था। इस शो का नाम ‘बॉम्बे मेरी है’ था। माधुरी दीक्षित इस सीरियल की लीड रोल में थीं और उनके साथ उस वक्त के जाने-माने अभिनेता बेंजामिन गिलानी थे। माधुरी इस शो के जरिए एक्टिंग डेब्यू करने वाली थीं। इस सीरियल में मजहर खान भी थे।
 
जब शो का पहला एपिसोड तैयार करके दूरदर्शन के पास भेजा गया तो उनकी तरफ से कह दिया गया कि कहानी तो ठीक है लेकिन इसकी स्टार कास्ट में कोई दम नहीं है। दूरदर्शन से रिजेक्शन के बाद अनिल तेजानी ने वो सीरियल पूरा नहीं किया। 
 
इस सीरियल के रिजेक्ट होने के बाद माधुरी दीक्षित ने राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘अबोध’ (1984) से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। हालांकि, उन्हें पहचान मिली 1988 की सुपरहिट फिल्म ‘तेजाब’ से। इसके लिए उनका नाम फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुआ था।
 
बता दें, माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं, जैसे तेज़ाब, राम लखन, प्रेम प्रतिज्ञा, दिल, साजन, 100 डेज, बेटा, खलनायक, हम आपके हैं कौन, राजा, दिल तो पागल है, पुकार और देवदास। वह आखिरी बार 'भूल भुलैया 3' नजर आई थीं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

एनिमल के बाद अब औरंगजेब बनकर तबाही मचाने आ रहे हैं बॉबी देओल, डायरेक्टर बोले- ‘अब ये खामोश नहीं, खूंखार है

आमिर खान की फिल्म सितारे ज़मीन पर बॉक्स ऑफिस पर हिट है या फ्लॉप, कहां तक पहुंचे कलेक्शन?

'Maa' की शूटिंग पर काजोल-अजय में हुई खटपट! काजोल ने खोले अपने 'हॉरर एक्सपीरियंस' के राज

रेड बॉडीकॉन ड्रेस में तमन्ना भाटिया का ग्लैमरस अंदाज, सिजलिंग अदाओं से मचाया तहलका

शेफाली जरीवाला अपने पीछे छोड़ गईं इतने करोड़ की संपत्ति, कांटा लगा के लिए मिली थी महज इतनी फीस

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख