suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब रियल लाइफ में सनी देओल का हुआ गुंड़ों से सामना, फिर ऐसे सिखाया सबक

Advertiesment
Sunny Deol story
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल फिल्मों में अकेले ही सैकड़ों गुंड़ों से भिड़ते नजर आते हैं। कभी हैंडपंप उखाड़कर, कभी रथ का पहिया निकालकर तो कभी बड़े से पंखे से गुंडों की धुनाई करते दिखते हैं। सनी अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जाट' में भी जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। 
 
इसी बीच सनी देओल की जिंदगी का एक किस्सा वायरल हो रहा है, जब वह रियल लाइफ में भी अकेले गुंडों से भिड़ गए थे। सनी देओल ने यह वाक्या सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' में बताया था। 
 
webdunia
शो में सलमान ने बताया था कि सनी देओल को एक पेट्रोल पर 7-8 गुंडों ने परेशान किया था। यह तब की बात है जब सनी 1983 में फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड डेब्यू कर चुके थे। लेकिन सलमान ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा था। 
 
सनी देओल ने बताया कि वह पेट्रोल पंप पर रूके थे। इस दौरान वह कुछ गुंडे आ गए और उन्हें परेशान करने लगे। पहले तो उन लोगों को इग्नोर किया। लेकिन वह ज्यादा ही परेशान करने लगे। 
 
इसके बाद सनी देओल ने अपनी चप्पल निकाली और गुंडों के पीछे दौड़ लगा दी। एक्टर को गुस्से में देखकर सभी गुंडें वहां से भाग खड़े हुए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब साड़ी पहन क्रिकेट के मैदान पर सवाल पूछती थीं मंदिरा बेदी, क्रिकेटर्स करते थे ऐसा व्यवहार