आईफा में सूरमा भोपाली को किया गया था सम्मानित, व्हीलचेयर पर बैठकर पहुंचे थे अवॉर्ड लेने

Webdunia
गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (12:11 IST)
फिल्म शोले के प्रसिद्ध किरदार सूरमा भोपाली से दुनिया भर में पहचाने गए हास्य अभिनेता जगदीप का मुंबई में 81 साल की उम्र में निधन हो गया। एक कॉमेडियन के रूप में उन्हें पहचान शम्मी कपूर की फिल्म ब्रह्मचारी से मिली और रमेश सिप्पी निर्देशित फिल्म शोले में निभाए गए उनके किरदार सूरमा भोपाली ने उनकी शोहरत घर घर तक पहुंचा दी।

 
जगदीप का हिंदी सिनेमा में योगदान भुलाया नहीं जा सकता। 2019 में जगदीप को IIFA अवॉर्ड्स में विशेष सम्मान दिया गया था। जगदीप को हिन्दी सिनेमा में उनके बेहतरीन योगदान के लिए आईफा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। जगदीप को आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा का अवॉर्ड डायरेक्टर रमेश सिप्पी और एक्टर रणवीर सिंह ने दिया था।
 
इस मौके पर जगदीप व्हीलचेयर पर अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। स्टेज पर उनके साथ उनके बेटे और एक्टर जावेद जाफरी, नावेद जाफरी और उनके पोते मीजान जाफरी मौजूद थे। IIFA में सभी एक्टर्स ने मिलकर उन्हें ट्रिब्यूट दिया था।
 
जगदीप ने बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय के सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मी करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जगदीप ने अपने फिल्मी जीवन में करीब 400 फिल्मों में काम किया है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें सूरमा भोपाली नाम से ही पहचाना जाता रहा है। जगदीप साल 2012 में आखिरी बार फिल्म 'गली गली चोर है' में नजर आए थे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख