जब करण जौहर ने अनुष्का शर्मा को बताया था 'देश की बहू', वायरल हो रहा वीडियो

Webdunia
सोमवार, 24 मई 2021 (18:31 IST)
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फेवरेट कपल में से एक है। दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में यह कपल एक बेटी के माता-पिता बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। वहीं इन दिनों अनुष्का का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 
यह वीडियो साल 2018 के दौरान 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के सेट का है। वीडीयो में क्रिकेट को लेकर करण जौहर एक्ट्रेस की टांग खींचते नजर आ रहे हैं। वह अनुष्का को देश की बहू बताते हैं। इस दौरान कैटरीना कैफ भी मौजूद थीं। अनुष्का का ये वीडियो फैन पेज पर शेयर हुआ है। 
 
वीडियो में करण पूछते हैं 'बहकी हैं निगाहें और बिखरे हैं बाल' किस गाने की लिरिक्स हैं। अनुष्का जवाब देते हुए इसे कोई मिल गया फिल्म का गाना बताती हैं वहीं कैटरीना सही जवाब देते हुए 'कुछ कुछ होता है' फिल्म का बताती हैं। 
 
करण अगला सवाल पूछते हैं, इस पर अनुष्का कैटरीना से पहले ही गाने लगती हैं। कैटरीना कहती हैं, मौका नहीं मिला। इस पर अनुष्का जवाब देती हैं, 'मैंने मारा मौके पे चौका।' अनुष्का के ऐसा कहने पर करण जौहर उन्हें चिढ़ाते हुए कहते हैं, इतनी बड़ी हो गई है मेरी बेटी, क्रिकेट के जोक्स क्रैक करने लगी है। आप तो देश की बहू है, हम इसको कुछ नहीं कह सकते। 
 
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 7 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दिसंबर 2017 में शादी रचाई थी। इस साल जनवरी दोनों एक प्यारी सी बेटी वामिका के पेरेंट्स बने हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म संयोग का ट्रेलर

जैकी श्रॉफ की अनुमति के बिना उनका नाम और आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख