Publish Date: Wed, 22 Oct 2025 (11:10 IST)
Updated Date: Wed, 22 Oct 2025 (11:12 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मां बनने के बाद अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। परिणीति ने साल 2011 में फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में काम किया। इसका निर्देशन भी मनीष शर्मा ने किया था।
इसके बाद परिणीति और मनीष शर्मा के के अफेयर की कई खबरें सामने आई थीं, बाद में दोनों अलग हो गए। एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड का नाम लिए बिना बताया था कि वह ब्रेकअप के बाद वह टूट गई थीं, लेकिन बाद में धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो गया।
परिणीति ने बताया था, 'मैं दिल टूटने के एक लंबे दौर से गुजर चुकी हूं और मुझे लगता है कि यह एक ही बार हुआ होगा। ईमानदारी से कहूं तो, मैं बहुत परेशान थी। वह मेरी लाइफ का सबसे बुरा समय था क्योंकि मैंने तब तक इस तरह के रिजेक्शन का सामना नहीं किया था। उस समय मुझे अपने परिवार की सबसे ज्यादा जरूरत थी।'
परिणीति चोपड़ा ने कहा था, लेकिन यदि परिपक्वता के मामले में कुछ भी बदला है, तो यह सब उसी के कारण है। मैं भगवान को यह मेरी लाइफ के शुरुआती स्टेज में देने के लिए धन्यवाद देती हूं।
बता दें कि परिणीति चोपड़ा अब आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के संग शादी के बंधन में बंधी हैं। दोनों ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में ग्रैंड तरीके से शादी रचाई थीं। एक्ट्रेस ने 19 अगस्त 2025 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें