कौन थीं लैला खान, जिन्हें 14 साल बाद मिला इंसाफ

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 24 मई 2024 (15:43 IST)
Photo Credit : Twitter
Laila Khan Murder Case: एक्ट्रेस लैला खान को 14 साल बाद इंसाफ मिल गया है। मुंबई की सेशन कोर्ट ने लैला खान और उनके परिवार की हत्या के मामले में दोषी सौतेले पिता परवेज टाक को मौत की सजा सुनाई है। फरवरी 2011 में परवेज टाक ने संपत्ति के विवाद में अपनी लैला खान उनकी मां और चार भाई-बहनों की हत्या कर दी थी। 
 
परवेज टाक ने सभी की हत्या करके उनके शवों को मुंबई के इगतपुरी स्थित बंगले में ही गाड़ दिया था। इस घटना से पर्दा तब उठा था जब लैला के पिता ने मुंबई के ओशिवारा में किडनैपिंग का केस दर्ज करवाया था। हत्या के कुछ महीने बाद परवेज को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। शुरुआत में परवेज कह रहा था कि लैला और उसका परिवार दुबई में है लेकिन बाद में उसने कबूल कर लिया था कि उसने उन लोगों की हत्या कर दी है।
 
ALSO READ: Cannes 2024 में भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, फिल्म Sunflowers Were The First Ones To Know ने जीता अवॉर्ड
 
कौन थीं लैला खान 
लैला खान का असली नाम रेशमा पटेल था लेकिन पहली फिल्म के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। लैला खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में कन्नड़ फिल्म 'मेकअप' से की थी। पहली ही फिल्म में जमकर बोल्ड सीन्स देकर लैला सुर्खियों में आ गई थीं। 
 
इसके बाद लैला खान ने 2008 में राजेश खन्ना के साथ फिल्म 'वफा:ए डेडली लव स्टोरी' में काम किया। इस फिल्म में भी लैला ने काफी बोल्ड सीन दिए थे। फिल्म में लैला अपने से दो गुजे उम्र के राजेश खन्ना संग रोमांस किया था। इस फिल्म से पहले लैला का नाम इतना पॉपुलर नहीं था। 
 
इस फिल्म के बाद लैला को केवल बोल्ड रोल ही मिलने लगे, जिससे उनकी इमेज काफी खराब हो गई। लैला बॉलीवुड की बी और सी ग्रेड की फिल्में करने लगीं और लगातार संघर्ष करती रहीं। लैला खान ना नाम आतंकवाद मामले में भी जुड़ा था। इसके बाद साल 2011 में उनकी हत्या हो गईं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की सिकंदर को लेकर दर्शकों में क्यों है क्रेज? क्या फिल्म मचाएगी बॉक्स ऑफिस पर धूम?

सिकंदर की रिलीज से पहले वायरल हुआ सलमान खान का पुराना वीडियो, एक्शन सीन्स को लेकर कही थी यह बात

फराह खान ने साझा किया सिकंदर के गाने जोहरा जबीं के मेकिंग से जुड़ा अपना अनुभव

जब पहली बार बाइक लेकर स्कूल पहुंचे स्पर्श श्रीवास्तव, ऐसा कर रहे थे महसूस

टाइगर श्रॉफ की बागी 3 की रिलीज को 5 साल पूरे, एक्शन ब्लॉकबस्टर ने हासिल किया नया माइलस्टोन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख