बॉडीगार्ड ने फैंस के साथ किया बुरा व्यवहार, केजीएफ स्टार को आया गुस्सा, वीडियो वायरल

Webdunia
शनिवार, 21 मई 2022 (15:13 IST)
साउथ सुपरस्टार यश ने 'केजीएफ' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। यश के दुनियाभर में लाखों चाहने वाले हैं, यहीं वजह है कि वह जहां भी जाते हैं फैंस उन्हें घेर लेते हैं। यश भी अपने फैंस से मुस्कराकर मिलते हैं।

 
अब यश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने बॉडीगार्ड को डांटते दिख रहे हैं। दरअसल, यश अपने बॉडीगार्ड द्वारा फैंस के साथ बुरा बर्ताव करने की वजह से उन्हें डांट रहे हैं।
 
वायरल हो रहे वीडियो में यश अपने फैंस से घिरे दिखाई दे रहे हैं। यश के बॉडीगार्ड उनकी सुरक्षा के लिए पास खड़े नजर आ रहे हैं। जब फैंस यश के साथ तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए उनके पास आते हैं तो बॉडीगार्ड उनके साथ काफी बुरा बर्ताव करते हैं। जिसके बाद अभिनेता डांट लगाते हैं।
 
सोशल मीडिया पर यश का यह वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज के बाद अब फैंस यश की केजीएफ 3 का इंतजार करने लगे हैं। हालांकि यह फिल्म कब बनेगी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी का निधन, 55 घंटे बाद निकले गए शव

Nushrratt Bharuccha हुई थीं स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए शॉर्टलिस्ट, इस वजह से हो गईं रिजेक्ट

जंग के मैदान में दिखे कार्तिक आर्यन, Chandu Champion का तीसरा पोस्टर हुआ रिलीज

इम्तियाज अली ने दिया रॉकस्टार के सीक्वल का हिंट, बोले- जल्दी ही कुछ न कुछ...

फ्रैक्चर हाथ के साथ Cannes 2024 के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने किया वॉक, 3डी गाउन में लूटी महफिल

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख