Hanuman Chalisa

दमदार डायलॉग्स से भरा 'केजीएफ चैप्टर 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Webdunia
सोमवार, 28 मार्च 2022 (13:31 IST)
'केजीएफ चैप्टर 1' की जबरदस्त सफलता के बाद से ही फैंस साउथ सुपरस्टार यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। अब मेकर्स ने इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

 
'केजीएफ चैप्टर 2' के ट्रेलर में कई दमदार डायलॉग सुनने को मिल रहे हैं। ट्रेलर में यश चैप्टर 1 की तरह ही रॉकी भाई के उसी स्वैग में दिख रहे हैं। चैप्टर 2 में संजय दत्त, रवीना टंडन और प्रकाश राज जैसे पॉवरवरफुल कलाकारों की एंट्री फिल्म में एक नई जान डाल रही है।
 
ट्रेलर के शुरूआत में केजीएफ में गरुणा को मारने के बाद की कहानी पर बात होती है और प्रकाश राज हिंसा से बचने के लिए आगाह करते हुए कह रहे हैं, 'यह खून से लिखी हुई कहानी है... और आगे बढ़ी तो खून से ही लिखी जाएगी।' फिल्म में रवीना टंडन एक पॉलिटिशियन के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं विलेन अधीरा के किरदार में संजय दत्त बेहद ही खुंखार दिख रहे हैं। 
 
खबरों के अनुसार फिल्म में रवीना टंडन रोल इंदिरा गांधी से इंस्पायर्ड हैं। यश पहले पार्ट की तरह ही इस बार भी अपने अंदाज से सभी को प्रभावित करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर देखकर ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ब्लॉकबस्टर होगी।
 
केजीएफ चैप्टर 2 प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म होमबेअल फिल्म्स के बैनर तले बनी है जिसका निर्माण विजय किरागंदूर ने किया है। यह फिल्म 4 अप्रैल, 2022 को कन्नड़, तेलुगू, हिन्दी, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

गवर्नर: मनोज बाजपेयी की फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की अनकही कहानी

घड़ी से शुरू हुआ सपना कैसे बना भारत की पहचान? ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख