rashifal-2026

सलमान खान की 'रेस 3' के साथ शाहरुख खान की होगी ईदी

Webdunia
सलमान खान स्टारर 'रेस 3' इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म की रिलीज जितने करीब आ रही है, उसका क्रेज उतना ही बढ़ता जा रहा है। सलमान खान फिल्म में धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म ईद पर फैंस को सौगात देगी। इसके साथ ही सलमान का एक और बड़ा प्लान है।
 
सलमान ईद पर रिलीज होने वाली इस फिल्म के साथ उनके सबसे अच्छे दोस्त शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे। दरअसल, पूरी खबर यह है कि सुपरस्टार सलमान खान अब ईद में रिलीज होने वाली अपनी फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे। यह खबर पहले भी आई थी कि 'रेस 3' के साथ शाहरुख की फिल्म 'जीरो' का नया टीजर भी जोड़ा जाएगा।
 
शाहरुख खान ने हाल ही में अपने फैंस से #ASKSRK बातचीत का दौर चलाया जिसमें शाहरुख खान ने खुलासा किया कि फैंस को खुशी होगी यह जानकर, क्योंकि एक नया टीजर इस ईद को जारी किया जाएगा। टीजर 65 सेकंड लंबा होगा और सलमान खान की मल्टीस्टारर फिल्म 'रेस 3' से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा यह भी पता चला है कि शाहरुख खान टीजर में एक गाने पर डांस करते नजर आएंगे। साथ ही सलमान खान, जिनका जीरो में स्पेशल अपीरियंस है, भी एसआरके के साथ शामिल होकर साथ में डांस करेंगे। 
 
आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित 'जीरो' में शाहरुख खान एक बौने के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की टैगलाइन है, 'हम जिसके पीछे लग जाते हैं, लाइफ बना देते हैं'। फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट एंड कलर येलो प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है जिसमें श्रीदेवी की भी एक स्पेशल अपीरियंस होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

शाहरुख खान की 'किंग' का एक्शन बजट सुनकर उड़ जाएंगे होश, सिर्फ एक सीन पर खर्च हुए 50 करोड़ रुपए!

करोड़ों रुपए फीस लेने वाले सलमान खान की इतनी थी पहली कमाई

साड़ी ही नहीं, वेस्टर्न आउटफिट में भी बिजली गिराती हैं 'वायरल भाभी', देखिए हेमा शर्मा के बोल्ड लुक्स

समंदर किनारे मौनी रॉय का सिजलिंग अवतार, लेटेस्ट वेकेशन तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर 'दलदल' में सबसे खौफनाक विलेन बन सकती हैं भूमि पेडनेकर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख