Hanuman Chalisa

अब चीन में होगी शाहरुख खान की एंट्री, ज़ीरो होगी पहली फिल्म

Webdunia
शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' के पोस्टर और टीज़र जारी हो चुके हैं और दर्शक अब इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म अब लगातार सुर्खियों में बनी रहेगी। साथ ही यह इस वर्ष की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी। अब इससे जुड़ी एक और खुशखबरी सामने आई है जिससे शाहरुख के फैंस बहुत खुश हो जाएंगे। 
 
खबर यह है कि इंटरनेशनल लेवल पर फिल्में रिलीज़ करने वाली बॉलीवुड लिस्ट में अब शाहरुख की 'ज़ीरो' भी शामिल हो गई है। जी हां, फिल्म 'ज़ीरो' अब चाइना में रिलीज़ होगी। हालांकि अभी भारत में फिल्म दिसंबर में रिलीज़ होगी इसलिए चीन में यह 2019 में रिलीज़  होगी। 
 
चीन वैसे भी बॉलीवुड को बहुत पसंद करता है। कई बॉलीवुड फिल्में चीन में हिट रही हैं। इसी लिस्ट में जाहिर सी बात है शाहरुख की 'ज़ीरो'  भी होगी। जब भारत में ही फिल्म का इतना क्रेज़ है तो चीन में शाहरुख के लाखों फैंस हैं। फिल्म वहां मार्च महीने में रिलीज़ होने की चर्चा है। शाहरुख की यह पहली फिल्म होगी जो चीन में रिलीज़ होगी। शाहरुख के पहले सलमान खान, आमिर खान, रानी मुखर्जी, इरफान खान जैसे कलाकार चीन के सिनेमाघरों में प्रसिद्धी ले चुके हैं। 
 
फिल्म 'जीरो' को आनंद एल राय ने निर्देशित किया है। फिल्म का ट्रेलर शाहरुख के जन्मदिन 2 नवंबर को रिलीज होने वाला है। इसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं और बाकी कई बॉलीवुड कलाकार कैमियो के तौर पर नज़र आने वाले हैं। फिल्म भारत में 21  दिसम्बर, 2018 पर रिलीज होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का रॉयल लुक, ऑफ-शोल्डर गाउन में बिखेरा ग्लैमर

जुनैद खान को मिल रहा आमिर खान का बेटा होने का फायदा, बोले- 2 फ्लॉप के बाद भी मिल रहा है काम

'रामायणम्' के राम का अयोध्या में बड़ा निवेश, रणबीर कपूर ने खरीदा करोड़ों का प्लॉट

2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी ये फिल्में, लव एंड वॉर से राका तक पूरी लिस्ट

अनन्या पांडे से पश्मीना रोशन तक, ब्लैक कट-आउट ड्रेस में छाईं बॉलीवुड डीवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख