कुर्बानी मूवी में अमिताभ बच्चन की जगह कैसे आए विनोद खन्ना?

समय ताम्रकर
कुर्बानी फिल्म 1980 में रिलीज हुई थी और यह फिरोज खान के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। फिरोज ने इसे बनाने में पैसा पानी की तरह बहाया था। नए कैमरे लाए। लोकेशन पर खर्चा किया। स्टंट को जानदार बनाने में कोई कसर नहीं रखी। नई नवेली मर्सिडीज कार को खूब ठोका। यह उस दौर की सबसे महंगी फिल्म थी। डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्चा फिरोज ने किया और इसका उन्हें भरपूर फायदा भी हुआ। दर्शकों ने यह फिल्म हाथों-हाथ ली। गानों ने धूम मचा दी। ज़ीनत अमान ने कैमरे के सामने कम कपड़ों में बेहिचक परफॉर्मेंस दी।


 
फिल्म की कहानी मुख्यत: तीन किरदारों के इर्दगिर्द घूमती है जिसे फिरोज खान, ज़ीनत अमान और विनोद खन्ना ने अभिनीत किया था। फिरोज ने अपना किरदार चुन लिया था। जीनत अमान उनकी पहली पसंद थी, लेकिन विनोद खन्ना वाले रोल के लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन को सोच रखा था। 


 
फिल्म कुरबानी उन्होंने अमिताभ को ऑफर की। अमिताभ उस दौर में सुपरस्टार थे। बेहद व्यस्त रहते थे। फिरोज को अमिताभ ने 6 महीने रूकने के लिए कहा। फिरोज इसके लिए तैयार नहीं हुए। फौरन उन्होंने यह फिल्म विनोद खन्ना को ऑफर कर दी। 
 
विनोद उस समय अमिताभ के समकक्ष थे। वे कुरबानी करने के लिए राजी हो गए। इस तरह से अमिताभ वाले रोल में विनोद नजर आए। फिल्म ने धूम मचा दी और विनोद का निर्णय सही साबित हुआ। बाद में फिरोज और विनोद ने ‘दयावान’ नामक फिल्म फिर साथ की थी, लेकिन कुरबानी वाला जादू वे नहीं जगा पाए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दिवंगत एक्ट्रेस रीमा लागू के पूर्व पति विवेक का निधन, मराठी सिनेमा के थे फेमस चेहरा

एबीसीडी फेम एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब ने विदेश में गुपचुप रचाई शादी, वायरल हुई वेडिंग तस्वीरें

निधन के 7 दिन बाद पंचतत्व में विलीन हुए संजय कपूर, अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुईं करिश्मा कपूर

कुर्सी पर बैठ मोनालिसा ने उड़ाया सिगरेट का धुंआ, ब्लू ड्रेस में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा से जैकलीन फर्नांडिस, इन एक्ट्रेस ने वेस्टकोट को बना दिया स्टाइलिश पावर मूव

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख