sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान खान के थप्पड़ का स्वाद रणबीर कपूर सहित चख चुके हैं ये लोग?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Salman Khan interview

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 12 जुलाई 2025 (17:56 IST)
सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच ब्रेक-अप हुए वर्षों हो चुके हैं। ऐश्वर्या अब खुशहाल वैवाहिक जिंदगी जी रही हैं। एक बेटी की भी वे मां बन गई हैं। इसके बावजूद भी सलमान और उनके प्रेम प्रसंग की चर्चा समय-समय पर होती रहती है। गड़े मुर्दे बार-बार उखाड़े जाते हैं। 
 
बात 2002 की है जब सलमान ने एक इंटरव्यू दिया था। सलमान ने बताया था कि उन्होंने ऐश्वर्या के साथ कभी मारपीट नहीं की। उस समय चर्चा थी कि सलमान ने ऐश्वर्या के फ्लैट पर जाकर काफी हंगामा किया था। वे नशे में थे। ऐश्वर्या से बाहर आने की जिद कर रहे थे। ऐश्वर्या बाहर निकली तो उन्होंने हाथ उठा दिया था। इस इंटरव्यू में सलमान ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी थी कि उन्होंने ऐश्वर्या के साथ मारपीट नहीं की थी। 

webdunia
क्यों टूटा ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता? 
ऐश्वर्या पर सलमान हद से ज्यादा हक जमाने लगे थे। वे ऐश्वर्या को कहने लगे थे कि इस हीरो के साथ काम करो, इसके साथ मत करो। जिस भी हीरो के साथ वे फिल्म करतीं उसके साथ सलमान, ऐश्वर्या का नाम जोड़ देते। इस कारण ऐश्वर्या ने उनसे मिलना-जुलना बंद कर दिया तो वे उनके घर पहुंच कर हंगामा करने लगे। यह बात ऐश्वर्या के माता-पिता को पसंद नहीं आई। इंटरव्यू में सलमान ने कहा कि ऐश्वर्या ने कुछ भी गलत नहीं किया। वे भी उनकी जगह होते तो यही करते। इन घटनाओं के बाद ऐश्वर्या ने सलमान से संबंध खत्म कर लिए और बाद में अभिषेक बच्चन से विवाह रचा लिया। 
 
इस निर्देशक को भी सलमान जमा चुके हैं थप्पड़
सलमान ने इस इंटरव्यू में कहा कि वे किसी को नहीं मार सकते हैं। जब गुस्सा होते हैं तो खुद का सिर दीवार पर मार सकते हैं, लेकिन किसी को पीट नहीं सकते। 
 
बताया जाता है कि सलमान ने सुभाष घई को मारा था। सुभाष ने सलमान को गुस्सा दिलाया था। सलमान की गर्दन पकड़ ली थी। चम्मच से मारा था और प्लेट मारने के लिए उठा ली थी। सलमान ने थप्पड़ जमा दिया, लेकिन अगले दिन माफी मांग ली। बाद में सलमान ने घई के साथ युवराज फिल्म भी की। 

webdunia
 
रणबीर कपूर को भी पीट दिया था सलमान ने 
यह घटना तब की थी जब रणबीर कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा था। वे एक नाइट क्लब में पार्टी कर रहे थे। सलमान भी वहां पहुंचे। रणबीर को सलमान जानते भी नहीं थे। विवाद हुआ और सलमान ने थप्पड़ जमा दिया रणबीर को। रणबीर ने घर पहुंच कर बात ऋषि कपूर को बताई। ऋषि कपूर के जरिये यह बात सलमान के पिता सलीम खान तक पहुंची। सलीम बेहद नाराज हुए। सलमान को फटकार लगाई और तुरंत रणबीर और ऋषि से माफी मांगने को कहा। सलमान ने सलीम के आदेश का पालन किया और सब सामान्य हो गया। 

webdunia
आसानी से माफ नहीं करते सलमान 
यदि सलमान किसी से नाराज होते तो उसे आसानी से माफ नहीं करते। विवेक ओबेरॉय, जॉन अब्राहम, शाहरुख खान, शाहिद कपूर आदि से उनके पंगे हुए। इसमें उन्होंने शाहरुख से ही हाथ मिलाया। वे बात को आसानी से नहीं भूलते। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फेमस एक्ट्रेस संग यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने कंफर्म किया रिश्ता! शेयर की रोमांटिक तस्वीर