कबीर सिंह की कहानी

Webdunia
बैनर : टी-सीरिज़, सिने 1 स्टूडियो
निर्माता : भूषण कुमार, मुराद खेतानी, कृष्ण कुमार, अश्विन वर्दे
निर्देशक : संदीप रेड्डी वांगा 
संगीत : अमाल मलिक, विशाल मिश्रा, मिथुन, संचेत-परम्परा 
कलाकार : शाहिद कपूर, किआरा आडवाणी, अर्जन बाजवा, सुरेश ओबेरॉय 
रिलीज डेट : 21 जून 2019 
 
कबीर सिंह 2017 में रिलीज़ हुई तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रिमेक है जिसे संदीप वांगा ने निर्देशित किया था। कहानी है कबीर सिंह (शाहिद कपूर) की जो कि बहुत ज्यादा गुस्सैल है। इस वजह से आए दिन वह विवादों में उलझता रहता है। वह फाइनल ईयर मेडिकल स्टूडेंट है। 
 
इसी कॉलेज में प्रीति (किआरा आडवाणी) फर्स्ट ईयर स्टूडेंट है। प्रीति को देखते ही कबीर का दिल उस पर आ जाता है। वह कॉलेज में सभी विद्यार्थियों को धमकी देता है कि प्रीति सिर्फ उसकी है। 
 
धीरे-धीरे प्रीति का दिल जीतने में कबीर कामयाब हो जाता है। कबीर को एमबीबीएस की डिग्री मिल जाती है और वह मास्टर्स डिग्री हासिल करने में जुट जाता है। 


 
एक दिन प्रीति के पिता दोनों को किस करते हुए देख लेते हैं और बेहद नाराज होते हैं। वे दोनों के रिश्ते का विरोध करते हैं। प्रीति को कबीर 6 घंटे का समय देता है। यदि वह उसके साथ नहीं आएगी तो वह यह रिश्ता खत्म कर देगा। 
 
प्रीति का फोन जब्त कर लिया जाता है। उसके माता-पिता इस कोशिश में लग जाते हैं कि वह किसी भी तरह कबीर से नहीं मिल पाए। हालात कुछ ऐसे बन जाते हैं कि प्रीति की शादी और कहीं तय कर दी जाती है। 



 
इसके बाद कबीर बेहताशा शराब पीने लगता है। ड्रग्स लेने लगता है। नशे में सर्जरी करने लगता है। वह विनाश के रास्ते पर चलने लगता है। 
 
क्या प्रीति उसे मिल पाएगी? क्या कबीर फिर सुधर पाएगा? इन प्रश्नों के जवाब मिलेंगे फिल्म 'कबीर सिंह' में। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख