सलमान खान की फिल्म भारत की कहानी

Webdunia
बैनर : रील लाइफ प्रोडक्शन्स, सलमान खान फिल्म्स, टी-सीरिज
निर्माता : अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा खान, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, निखिल नामित, सलमान खान 
निर्देशक : अली अब्बास ज़फर
कलाकार : सलमान खान, कैटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, सतीश कौशिक, जैकी श्रॉफ, सोनाली कुलकर्णी, ब्रजेन्द्र काला, नोरा फतेही, वरुण धवन (विशेष भूमिका) 
रिलीज डेट : 5 जून 2019 
 
सलमान खान के प्रशंसकों को ईद पर उनकी फिल्म का इंतजार रहता है और पिछले कुछ वर्षों से लगातार सलमान की फिल्में ईद पर देखने को मिल रही हैं। 2019 की ईद पर 'भारत' रिलीज होने वाली है जो कि सलमान खान के करियर की बड़ी फिल्मों में से एक है। 
 
इस फिल्म में सलमान ने जो किरदार निभाया है वो उन्होंने अपने अब तक के करियर में कभी नहीं अदा किया है। वे 18 वर्ष के युवा से तो एक उम्रदराज शख्स के रूप में फिल्म में दिखाए गए हैं। 'भारत' दक्षिण कोरिया की फिल्म 'ओड टू माय फादर' का अधिकृत हिंदी रिमेक है। यह फिल्म 2014 में प्रदर्शित हुई थी। 

1947 में भारत और पाकिस्तान का विभाजन होता है। भारत (सलमान खान) के पिता (जैकी श्रॉफ) पाकिस्तान में ही रहने का फैसला करते हैं। 8 वर्षीय भारत से वे वादा लेते हैं कि वह ताउम्र अपने परिवार को जोड़ कर रखेगा चाहे कोई भी विपत्ति आए। 
 
इसके बाद भारत की जिंदगी के अगले 60 वर्ष देखने को मिलते हैं जिसमें उसकी जिंदगी के साथ-साथ भारत देश की प्रमुख घटनाओं को भी चित्रित किया गया है। 

1964 में भारत द ग्रेट रशियन सर्कस में शामिल होता है और एक प्लेबॉय के रूप में जाना जाता है। 1970 के मध्य में गल्फ में तेल की खोज होती है। भारत वहां चले जाता है। वहां पर मौजूद चीफ इं‍जीनियर कुमुद रैना (कैटरीना कैफ) के साथ उसका रोमांस शुरू होता है। 
 
भारत इसके बाद इंडियन नेवी में भी शामिल होता है। 1990 के आसपास वह अपने परिवार का व्यवसाय संभालता है जब आर्थिक उदारीकरण का दौर था। 
 
जिंदगी की तमाम उथल-पुथल के बीच वह अपने पिता को किया गया वादा नहीं भूलता और उसे निभाने की पूरी कोशिश करता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हाई हील्स छोड़ स्नीकर्स पहन पार्टी में पहुंचीं काजोल, शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

Cannes Film Festival 2024 : पायल कपाड़िया की फिल्म All We Imagine as Light का हुआ शानदार प्रीमियर

Cannes 2024 : अनसूया सेनगुप्ता ने रचा इतिहास, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

Cannes Film Festival 2024 : भारतीय सिनेमा के लिए दुनिया भर में बिजनेस की नई पहल

Munawar Faruqui की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल के बेड पर बेसुध लेटे आए नजर

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख