Hanuman Chalisa

Maruti Suzuki e Vitara की 10 बड़ी बातें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026 (17:32 IST)
Maruti Suzuki ने आखिरकार अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitara को भारत में लॉन्च कर दिया है। लंबे समय से इस इलेक्ट्रिक SUV का इंतजार किया जा रहा था। e Vitara को नए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो खास तौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तैयार किया गया है। जिसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा EV और टाटा कर्व EV से होगा।  जानिए कार की 10 खास बातें- 
 
1. किफायती शुरुआती कीमत: मारुति ई-विटारा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹15.99 लाख रखी गई है। इसे मारुति के प्रीमियम NEXA शोरूम के जरिए बेचा जाएगा।
ALSO READ: AI Summit में Youth Congress का टॉपलेस प्रोस्टेट, CM योगी बोले- देश की छवि खराब करने की कोशि‍श
2. BaaS प्रोग्राम का विकल्प : बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) के तहत ग्राहक इस कार को महज ₹10.99 लाख में खरीद सकते हैं। इसके लिए बैटरी का रेंट ₹3.99 प्रति किलोमीटर देना होगा।
 
3. शानदार रेंज : यह कार दो बैटरी पैक विकल्पों (49kWh और 61kWh) में आती है। बड़ी बैटरी के साथ कंपनी एक बार फुल चार्ज करने पर 543 किलोमीटर (ARAI) से ज्यादा की रेंज का दावा कर रही है।
 
4. फास्ट चार्जिंग सुविधा : 70kW के DC फास्ट चार्जर की मदद से कार को मात्र 45 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। घर के लिए 7.4kW का चार्जर मुफ्त दिया जाएगा।
 
5. दमदार परफॉर्मेंस: इसके 61kWh बैटरी वाले मॉडल में 174hp की पावर मिलती है। खास बात यह है कि इसमें 2-व्हील ड्राइव (2WD) के साथ-साथ 4-व्हील ड्राइव (4WD) का विकल्प भी दिया गया है।
 
6. 5-स्टार सेफ्टी: ई-विटारा को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स हैं।
ALSO READ: Tata Punch.ev फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च; ₹6.49 लाख (BaaS) से शुरू होगी कीमत, जानें रेंज और फीचर्स
7. मॉर्डन इंटीरियर : केबिन में डुअल-टोन (ब्लैक और ऑरेंज) थीम के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और 10.1-इंच का डिजिटल क्लस्टर दिया गया है। इसमें 10-स्पीकर वाला इनफिनिटी साउंड सिस्टम भी है।
 
8. प्रीमियम फीचर्स : कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, इलेक्ट्रिक सनरूफ, और 10-तरीकों से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट जैसे लग्जरी फीचर्स शामिल हैं।
 
9. लंबी वारंटी : मारुति बैटरी पैक पर 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है। साथ ही गाड़ी पर 3 साल की वारंटी मिलेगी, जिसे 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
 
10. बुकिंग और डिलीवरी : ग्राहक ₹21,000 के टोकन अमाउंट के साथ कार बुक कर सकते हैं। कंपनी ने इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Petrol Diesel Saving Hacks : 15% से 20% तक बचेगा आपका पेट्रोल और डीजल, टेंशन नहीं लें बस अपनाएं ये आसान टिप्स

पश्चिम एशिया युद्ध के बीच PM मोदी ने क्यों की E20 पेट्रोल की तारीफ? तेल संकट से भारत को बचाने का बना 'कवच

अगला लेख