suvichar

हरियाणा में हजारों सरकारी पदों पर होगी भर्तियां

Webdunia
बुधवार, 25 जुलाई 2018 (23:37 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया कि राज्य में जल्द ही बड़े पैमाने पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें 7,000 पुलिस कांस्टेबल, 450 उपनिरीक्षक और 38000 समूह डी के कर्मचारियों को भर्ती किया जाएगा।
 
 
एक सरकारी विज्ञप्ति में बुधवार को बताया गया कि पंजाब के जिरकपुर में एक कार्यक्रम के दौरान खट्टर ने यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 24,000 पदों पर भर्ती की गई थी और 22,000 और पदों पर भर्ती करने का काम चल रहा है।
 
उन्होंने कहा, हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पहली बार एक साल में रिकॉर्ड 1,900 पदों पर भर्तियां की हैं। ये भर्तियां पूरी तरह से योग्यता के आधार पर की गई हैं।
 
खट्टर ने कहा कि सक्षम योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत स्नातक और परास्नातक बेरोजगार युवकों को 100 घंटे के काम के बदल में 9,000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे ताकि वे खुद को प्रतियोगिता या स्वयं रोजगार के काबिल बना सकें। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब तक 42000 युवकों को नौकरी दी गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

rbi bank assistant vacancy : आरबीआई असिस्टेंट पद के लिए क्या योग्यता चाहिए? कौन इसमें अप्लाई कर सकता है? ये भी जान लें

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय

UP Police Constable Exam Date 2026 : यूपी कांस्टेबल परीक्षा की तारीख का ऐलान

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

परीक्षा, तनाव और विद्यार्थी : दबाव के बीच संतुलन की राह

अगला लेख