Hanuman Chalisa

16 जनवरी राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस: स्टार्टअप है बिजनेस का छोटा रूप

Webdunia
मोनिका पांडेय

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस (National StartUp Day) प्रत्येक वर्ष 16 जनवरी को मनाया जाता है। सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहल की शुरुआत की थी और उसी समय से प्रत्येक वर्ष 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

स्टार्टअप का अर्थ होता है शुरुआत। इंडिया के लोगों ने जब से स्टार्टअप पर काम करना चालू किया है तब से ही देश में नए बिजनेसमैन और उद्योगपति पैदा हो रहे हैं। जिसमें से कुछ बड़े उद्योगपति हैं तो कुछ छोटे उद्योगपति है।

स्टार्टअप एक ऐसा आईडिया होता है जो धीरे-धीरे बिजनेस का रूप लेता है। स्टार्टअप उस व्यक्ति के लिए तो फायदेमंद होता ही है जो इसे शुरू करता है साथ ही इसके जरिए कई अन्य लोगों को रोजगार भी मिलता है। इस प्रकार से देखा जाए तो भारत की तरक्की में स्टार्टअप का अहम योगदान है। 
 
स्टार्टअप है कितना अहम्- 
आज के समय में सभी चीज़ों की कीमतें दिन पर दिन आसमान छूते दिखाई दे रही है। जब हमारे पास इनकम का सिर्फ एक ही सोर्स है तो हम अपनी ख्वाइशों को आसानी से पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हमारे पास कम से कम इनकम के दो सोर्स तो होने ही चाहिए। तब जाकर हम कहीं न कहीं अपनी ख्वाहिशों को पूरा कर पाते हैं। ऐसे में एक छोटा स्टार्टअप भी आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है जिसे आप अपनी ऑफिस के साथ आसानी से मैनेज कर सकते हैं। 
 
ज़रूरी नहीं की आपका स्टार्टअप बहुत बड़ा हो-  
ऐसा बिलकुल भी ज़रूरी नहीं है की आपका स्टार्टअप (StartUp) बहुत बड़ा ही हो, जब ही आपको फायदा होगा। छोटा स्टार्टअप भी आगे चलकर आपके मेहनत में चार चाँद लगाने का काम करता है। अगर आप वर्किंग वुमन नहीं हैं तो आप अपना एक टिफ़िन सेंटर खोल सकती हैं इससे आपका टाइम वेस्ट भी होगा और आपको फायदा भी होगा। इसके अलावा आप अपने घर पर अचार और पापड़ बना कर सेल कर सकती हैं। अगर आपको मिठाइयां बनाने का शौक है तो आप अलग-अलग तरह की मिठाइयां भी सेल कर सकती हैं और अपने बच्चों को घर की बनी अच्छी और हाइजेनिक मिठाइयां बनाकर भी खिला सकती हैं। 
 
क्रिएटिव होना भी है खास-  
अगर आप क्रिएटिव हैं तो आप अपना पार्लर खोल सकती हैं आज के समय में पार्लर का इतना क्रेज़ बढ़ चूका है मोस्ट ऑफ द लोग पार्लर जाते हैं जिससे आपको अच्छी कमाई हो जाती है। आप बुटीक खोल कर सिलाई में हाथ अजमा सकती हैं। अगर आपको पेंटिंग का शौक है तो आप पेंटिंग करके  भी अच्छा पैसा कमा सकती हैं। बहुत सारी पेंटिंग तो ऐसी हैं जिनकी कीमत हज़ारों रुपय तक होती है। ये सभी छोटे स्टार्टअप के बेस्ट उदाहरण शाबित हो सकते हैं।
 
क्या होंगे स्टार्टअप के फायदे- 
स्टार्टअप के अंदर जो भी व्यक्ति शामिल होते हैं उन्हें हर दिन कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता है। इस प्रकार से उनकी स्किल्स में और भी ज्यादा बढ़ोतरी होती है। इसमें जो भी वर्कर काम करते हैं वह खुद के ही मालिक होते हैं क्योंकि जो स्टार्टअप करता है वही कर्मचारी और मालिक दोनों होता है। इसके साथ ही आप अन्य लोगों को रोजगार भी दे सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

नवीनतम

CBSE Exam 2026: प्रश्नपत्रों पर छपे QR कोड्स को लेकर बोर्ड की बड़ी सफाई, छात्र और अभिभावक न हों भ्रमित

शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, NCERT को मिला 'डीम्ड यूनिवर्सिटी' का दर्जा, कैंपस खोलने और कोर्स चलाने की मिली मंजूरी

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: 81.79% छात्र पास, यहां देखें पूरी डिटेल और ऐसे करें चेक

10th के बाद PCM के साथ और कौन-से सब्जेक्ट ले सकते हैं?

डिग्री नहीं, दक्षता चाहिए — राष्ट्र निर्माण की निर्णायक दिशा

अगला लेख