Festival Posters

Chandrayaan-3 Space mission : लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहीं सुनीता विलियम्स, ISRO को भेजा खास मैसेज

Webdunia
मंगलवार, 22 अगस्त 2023 (18:51 IST)
Sunita Williams
Chandrayaan3Landing  : चंद्रमा की सतह पर बुधवार को चंद्रयान-3 की बहुप्रतीक्षित लैंडिंग को लेकर भारतीय अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने अपना उत्साह और आशा व्यक्त करते हुए इसे रोमांचक समय बताया।
 
अंतरिक्ष अभियानों में अपने प्रशंसनीय योगदान के लिए मशहूर विलियम्स ने प्रज्ञान रोवर के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में अन्वेषण कार्य को लेकर आशा जताई। उन्होंने अंतरिक्ष की खोज के क्षेत्र को आकार देने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को भी सराहा।
ALSO READ: Chandrayaan-3 के बाद ISRO का अगला मून मिशन जापान के साथ, 2025 में लॉन्च होगा
नेशनल ज्योग्राफिक इंडिया द्वारा साझा किये गये एक बयान में विलियम्स ने चंद्रमा की सतह पर खोज के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह न केवल इससे सामने आने वाली जानकारी को लेकर, बल्कि पृथ्वी से परे जीवन की तलाश के लिए भी महत्वपूर्ण है।
ALSO READ: Chandrayaan-3 : चंद्रमा की रहस्यमयी दुनिया को कितना जानते हैं आप? इन 8 बातों का पता लगा चुके हैं वैज्ञानिक
विलियम्स ने कहा, ‘‘चंद्रमा पर 'लैंडिंग' से हमें अमूल्य अंतर्दृष्टि मिलेगी। मैं वास्तव में रोमांचित हूं कि भारत अंतरिक्ष अन्वेषण और चंद्रमा पर स्थायी जीवन की खोज में सबसे आगे है। यह वास्तव में रोमांचक समय है।’’
 
मिशन के परिणामों को लेकर अपने पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए विलियम्स ने कहा कि यह कदम चंद्रमा की संरचना और इतिहास की हमारी समझ को और अधिक बढ़ाएगा। भाषा   Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NCR–यूपी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

वडोदरा में SIR के काम के दौरान टीचर की मौत, हार्टअटैक की आशंका, 4 दिन में 4 BLO की मौत

Delhi में ISI का हथियार मॉड्यूल ध्वस्त, 4 गिरफ्तार, बड़ी साजिश की थी तैयारी

Bihar Politics : बिहार में नीतीश कुमार के साथ आने के लिए तैयार AIMIM चीफ ओवैसी, लेकिन रख दी एक शर्त

G-20 Summit 2025 में PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात के चर्चे, सामने आया वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

'बाबरी मस्जिद' को लेकर बोलीं उमा भारती, वही हाल होगा जो 6 दिसंबर को अयोध्या में हुआ था

इजराइल ने बेरूत पर बोला हमला, हिजबुल्ला प्रमुख को बनाया निशाना

दिल्ली की जहरीली हवा पर प्रदर्शन, इंडिया गेट पर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मिर्ची स्प्रे किया

बण्डा को मिली सांदीपनि विद्यालय भवन की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया लोकार्पण

विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर है गंजबासौदा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अगला लेख