Hanuman Chalisa

Chandrayaan3Success : PragyanRover की चंद्रमा पर खोज से भारत को कितना फायदा, क्या बोले वैज्ञानिक

Webdunia
गुरुवार, 24 अगस्त 2023 (20:22 IST)
chandrayaan 3 photo
Chandrayaan3  ने दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर दुनिया में डंका बजा दिया। PragyanRover  ने अपना काम शुरू कर दिया है। अब हर देशवासी के मन में यह  सवाल उठने लगा है चंद्रमा पर खोज से भारत को क्या फायदा होगा तो जानिए क्या कहते हैं वैज्ञानिक-   
ALSO READ: Chandrayaan-3 : चंद्रयान मिशन में थे कर्नाटक के 500 वैज्ञानिक, सरकार करेगी सम्मानित
भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र में ‘चंद्रयान-3’ की सफलता के बाद अनंत संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि अब सबसे महत्वपूर्ण चुनौती चांद के दुर्गम दक्षिणी ध्रुवीय इलाके में पानी की मौजूदगी की संभावना की पुष्टि और खानिज एवं धातुओं की उपलब्धता का पता लगाने की होगी।
 
वैज्ञानिकों का मानना है कि इन अध्ययनों से चंद्रमा पर जीवन की संभावना एवं सौर मंडल की उत्पत्ति के रहस्यों से परदा हटाने में भी मदद मिलेगी।
ALSO READ: चंद्रयान-3 के चांद पर उतरते ही सोशल मीडिया पर क्‍यों भिड़े ब्रिटिश और भारतीय, क्‍या है कोहिनूर से इसका कनेक्‍शन?
लैंडिंग ही बड़ी चुनौती थी : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी के भौतिकी विभाग के प्रोफेसर शांतब्रत दास ने बताया कि चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव बेहद दुर्गम और कठिन क्षेत्र है। इसमें 30 किलोमीटर तक गहरी घाटियां और 6-7 किलोमीटर तक ऊंचे पर्वतीय क्षेत्र आते हैं। इस इलाके में लैंडिंग करना ही अपने आप में काफी चुनौतिपूर्ण कार्य था।
ALSO READ: मणिशंकर अय्यर की किताब पर घमासान, BJP ने साधा निशाना, लगाया यह आरोप...
जमे पानी के भंडार : उन्होंने बताया कि चंद्रमा के इस हिस्से में कई इलाके ऐसे हैं जहां सूर्य की किरणें पड़ी ही नहीं हैं। ऐसे में यहां जमे हुए पानी के महत्वपूर्ण भंडार हो सकते हैं। चंद्रयान-1 से इस बारे में संकेत भी मिले थे। 
 
खनिजों की खोज : प्रो. दास ने बताया कि ‘प्रज्ञान’ रोवर पर दो पेलोड लगे हैं। इसमें पहला ‘लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप’ है जो चांद की सतह पर मौजूद रसायनों की मात्रा और गुणवत्ता का अध्ययन करने के साथ ही खनिजों की खोज करेगा। दूसरा पेलोड ‘अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर’ है जो तत्वों एवं अवयवों की बनावट का अध्ययन करेगा और मैग्नीशियम, अल्यूमिनियम, सिलिकान, पोटैशियम, कैल्शियम, टिन, लोहे के बारे में पता लगायेगा।
 
हो सकता है अथाह भंडार : चंद्रमा पर धातुओं एवं खनिजों की उपलब्धता के बारे में एक सवाल के जवाब में आईआईटी गुवाहाटी के प्रोफेसर दास ने कहा कि  मैं वहां धातुओं एवं खनिजों की मौजूदगी से इंकार नहीं कर रहा। लेकिन यह कितनी मात्रा में होगी, यह महत्वपूर्ण विषय है।
ALSO READ: Chandrayaan-3: जिनके दम से चांद पर भारत, क्‍या आप जानते हैं ISRO के इन दिग्‍गज वैज्ञानिकों को?
उन्होंने बताया कि चंद्रमा की मिट्टी की संरचना का अध्ययन करने से यह बात सामने आई है कि इसका औसत घनत्व 3.2 ग्राम प्रति क्यूबिक सेंटीमीटर है जो पृथ्वी के औसत घनत्व 5.5 ग्राम प्रति क्यूबिक सेंटीमीटर से करीब करीब आधा है । चंद्रमा की उत्पत्ति पृथ्वी के बाद हुई है, ऐसे में वहां भारी धातुओं की मौजूदगी की मात्रा अध्ययन का विषय होगी।
 
प्रो. दास ने बताया कि चंद्रमा पर आगे अध्ययन से निश्चित रूप से भविष्य के अभियान, वहां जल की मौजूदगी आदि के बारे में जानने में काफी मदद मिलेगी।
 
वहीं, पुणे स्थित इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (आईयूसीएए) के वैज्ञानिक प्रो. दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत लैंडर और रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा है और ऐसा अनुमान है कि यहां जमे हुए पानी के भंडार मौजूद हैं।
 
उन्होंने कहा कि इस मिशन का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य पानी की मौजूदगी का पता लगाना रहेगी। इसके अलावा खनिजों की मौजूदगी, उनकी गुणवत्ता और उनकी मात्रा संबंधी अध्ययन भी किया जायेगा।
 
उन्होंने बताया कि इन अध्ययनों से सौर मंडल की उत्पत्ति से जुड़े अन्य रहस्यों को जानने में मदद मिलेगी।
 
प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि पानी जीवन के लिए बहुत जरूरी है और अगर चंद्रमा पर पानी की मौजूदगी का पता चलता है तो प्रौद्योगिकी का उपयोग करके इसे हाइड्रोजन और आक्सीजन के रूप में अलग किया जा सकता है।
 
आईयूसीएए के वैज्ञानिक ने बताया कि इससे भविष्य के अभियानों में काफी मदद मिलेगी।
ALSO READ: Chandrayaan-3: जिनके दम से चांद पर भारत, क्‍या आप जानते हैं ISRO के इन दिग्‍गज वैज्ञानिकों को?
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), जोधुपर के प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत चंद्रमा की सतह पर भूकंपीय गतिविधि का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा, इलैक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों से जुड़ा अध्ययन भी किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

सभी देखें

नवीनतम

गौहरगंज की बेटी के गुनहगार की तलाश मे जुटे 300 पुलिसकर्मी, 30 हजार का इनाम घोषित, एनकाउंटर की मांग को लेकर धरने पर लोग

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कार बांटे, गुरुद्वारे में मत्था टेका

पिटबुल का 6 साल के मासूम पर हमला, कान काटकर किया अलग

राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण नए युग का शुभारंभ : सीएम योगी

राम मंदिर के ध्वजारोहण में पीएम मोदी को याद आया AI, बताया कैसी होगी भविष्य की अयोध्या?

अगला लेख