chhat puja

Chhath Puja 2025 Date Time: छठ पूजा का तीसरा दिन सांध्य अर्घ्य, जानें कब होगा सूर्यास्त, मंत्र और मुहूर्त

WD Feature Desk
शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 (14:49 IST)
Chhathi maiya ke pati kaun hai: 27 अक्टूबर 2025 सोमवार के दिन छठ पूजा होगी। इस दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्‍य देकर उनकी पूजा करते हैं और इसी के साथ इस दिन षष्ठी की देवी छठ मैया की पूजा भी होती है। आओ जानते हैं कि इस दिन कब होगा सूर्यास्त, सूर्य को अर्घ्य देने का मंत्र और क्या है शुभ मुहूर्त। 
 
दिल्ली टाइम के अनुसार 27 अक्टूबर 2025 छठ पूजा का समय:
सूर्योदय समय: छठ पूजा के दिन सूर्य उदय सुबह 06:30 बजे होगा।
सूर्यास्त समय: छठ पूजा के दिन सूर्या अस्त शाम 05:40 बजे होगा। 
 
छठ पूजा पर षष्ठी तिथि का प्रारंभ और समापन समय:
षष्ठी तिथि प्रारम्भ- 27 अक्टूबर 2025 को सुबह 06:04 बजे से।
षष्ठी तिथि समाप्त- 28 अक्टूबर 2025 को सुबह 07:59 बजे तक।
 
छठ पूजा के दिन के शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:47 से 05:38 तक।
प्रातः सन्ध्या पूजा: प्रात: 05:13 से 06:30 तक।
अभिजीत मुहूर्त: दिन में 11:42 से दोपहर 12:27 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम को 05:40 से 06:06 तक।
सायाह्न सन्ध्या पूजा: शाम को 05:40 से 06:57 तक।
छठ पूजा पर सूर्य मंत्र:-
इस मंत्र का उच्चारण करते हुए तीन बार अस्त होते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
ॐ एहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजोराशे जगत्पते।
अनुकम्पया मां भक्त्या गृहाणार्घ्य दिवाकर:॥
रिवाज: छठ पूजा के पहले दिन नहाय खाय पर साफ सफाई होती है और छठ पूजा के लिए कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं और पूजा सामग्री एकत्रित करके पूजा की तैयारी करते हैं। दूसरे दिन खरना पर दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को खरना का अन्न ग्रहण करते हैं और इसके बाद प्रारंभ होता है छठ पूजा का निर्जला उपवास। तीसरे दिन छठ पूजा के दिन दिनभर पूजा और प्रसाद की तैयारी होती है और शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्‍य देकर रात में छठी मैया के गीत गाते हैं। अगले दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Surya gochar 2025: सूर्य के तुला राशि में होने से 4 राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ

Chhath puja 2025: छठ पूजा की संपूर्ण सामग्री और विधि

Chhath puja ki kahani: छठ पूजा की कथा कहानी हिंदी में

Chhath puja 2025: बिहार में छठ पूजा कब है और क्यों मनाया जाता है?

Chhath puja 2025: छठ पूजा की 15 हार्दिक शुभकामनाएं और संदेश

सभी देखें

धर्म संसार

Chhath Puja 2025 Date Time: छठ पूजा का तीसरा दिन सांध्य अर्घ्य, जानें कब होगा सूर्यास्त, मंत्र और मुहूर्त

Chhath Puja 2025 Kharna, Day 2: छठ पूजा का दूसरा दिन खरना, मुहूर्त सहित जानिए क्या करते हैं इस दिन

Chhath Puja 2025: छठ पूजा पर कब है सूर्यास्त का समय, कैसे दें सूर्य को सांध्य अर्घ्‍य और कब करें पारण, जानिए

Chhath Vrat Rules: छठ व्रत के दौरान किन नियमों का पालन करना चाहिए?

Chhath Puja: छठ पूजा: छठी मैया किसकी पत्नी हैं?

अगला लेख