Hanuman Chalisa

छठ पूजा कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Webdunia
Chhath Puja 2023: कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी को छठ पूजा का त्योहार रहता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। इस बार यह पर्व 19 नवंबर 2023 रविवार को रहेगा। इस दिन सूर्य को सायंकाली अर्घ्य अर्पित करते हैं। सूर्य उदय और अस्त का समय जानें और जानिए कि छठ पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त। छठ पूजा का व्रत महिलाएं अपनी संतान की रक्षा और पूरे परिवार की सुख शांति का वर मांगाने के लिए करती हैं। मान्यता अनुसार इस दिन छठ मैया नि:संतानों को संतान प्राप्ति का वरदान देती हैं।
 
छठ पूजा व व्रत का प्रारंभ हिन्दू माह कार्तिक माह के शुक्ल की चतुर्थी तिथि से होता है और षष्ठी तिथि को कठिन व्रत रखा जाता है तथा दूसरे दिन सप्तमी को इसका पारण होता है। छठ पूजा में सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा का प्रचलन और उन्हें अर्घ्य देने का विधान है। यह पर्व मुख्य रूप से उत्तर भारत के राज्य बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
 
षष्ठी तिथि प्रारम्भ- 18 नवम्बर 2023 को सुबह 09:18 पर।
षष्ठी तिथि समाप्त- 19 नवम्बर 2023 को सुबह 07:23 तक।
 
छठ पूजा का शुभ मुहूर्त :-
 
सूर्योदय समय- 19 नवंबर प्रात: 06:46 पर।
सूर्यास्त समय- 19 नवंबर शाम 05:26 पर।
सूर्योदय समय-20 नवंबर (उषा अर्घ्य) 06:47 पर।
 
प्रातः काल की सन्ध्या : 19 नवंबर 05:26 से 06:46 के बीच।
अभिजीत मुहूर्त : 19 नवंबर 11:45 से 12:28 के बीच
सायाह्न काल की सन्ध्या : 19 नवंबर शाम 05:26 से 06:46 के बीच।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

23 June Birthday: आपको 23 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

निर्जला एकादशी पर दान की वस्तुएं और उनका महत्व

निर्जला एकादशी का व्रत करने से सभी 24 एकादशियों का मिलेगा फल, जानिए व्रत का नियम

वर्ष 2026 का अंतिम बड़ा मंगल: अवसर हाथ से चूकने न दें, करें ये 5 अचूक उपाय

अगला लेख