Festival Posters

Chhath Puja Wishes: छठ पूजा 2023 पर करें ये शुभकामनाएं संदेश शेयर

Webdunia
Chhath Puja Wishes 2023 : छठ पूजा (chhath puja 2023) का पर्व बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन छठी मैया और सूर्य देव की पूजा की जाती है। यह पर्व सूर्य की उपासना के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन स्वादिष्ट ठेकुआ बनाए जाते हैं। इस पर्व में महिलाएं अपने परिवार के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। आप भी इस शुभ अवसर पर अपने परिवार और प्रियजन को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश (chhath puja wishes) शेयर कर सकते हैं।

1. कदुआ भात से होती है छठ पूजा की शुरुआत,
खरना के दिन खाते हैं खीर में गुड़ और भात
सांझ का अर्घ्य करता है जीवन में शुभ शुरुआत,
सुबह के अर्घ्य के साथ पूरी हो आपकी हर मुराद।
छठ की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. छठ मां हैं बहन, सूर्य देव हैं उनके भाई,
हमारी तरफ से आपको, छठ पर्व की बहुत-बहुत बधाई।
छठ पूजा की शुभकामनाएं!

3. छठ से शक्ति मिले, सूर्यदेव से मिले तेज,
इस छठ पर आपके जीवन में, नए उजाले का हो प्रवेश।
छठ पूजा की शुभकामनाएं!

5. रथ पर होकर सवार, सूर्य देव आएं आपके द्वार,
आपको सुख संपत्ति मिले अपार,
छठ पर्व की शुभकामनाएं करें स्वीकार।
छठ की हार्दिक शुभकामनाएं!

6. सुबह उगा है सूरज, अर्घ्य सांझ को देना है,
पूरे दिन हमें छठ मैया का नाम लेना है,
अगली सुबह आपके जीवन में नई खुशहाली लाएगी,
छठ मैया आपकी सभी मुरादें पूरी कर जाएगी।
छठ पूजा की शुभकामनाएं!

Image: Freepik

ALSO READ: छठ पूजा के दिन सूर्य देव को सांध्य एवं उषा अर्घ्य देने का शुभ समय

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 March Birthday: आपको 23 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

दुर्गा महाअष्टमी 2026: सौभाग्य और सिद्धि पाने के 8 चमत्कारी उपाय, जरूर आजमाएं

अगला लेख