Hanuman Chalisa

क्या है छठ पूजा, क्यों मनाते हैं?

Webdunia
गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022 (16:37 IST)
30 अक्टूबर 2022 को छठ व्रत और पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। यह पर्व चतुर्थी यानी 28 अक्टूबर से ही प्रारंभ हो जाएगा और 31 अक्टूबर यानी सप्तमी को इसका समापन होगा। छठ पूजा का पर्व खासकर उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में मनाया जाता है। इसको लेकर वहां खासा उत्साह रहता है। छठ पूजा का महावर्प क्या है और इसे क्यों मनाया जाता है, जाओ जानते हैं- 
 
- छठ पूजा सूर्य आराधना का पर्व है। इस दिन डूबते सूर्य को और दूसरे दिन उगते सूर्य को जल अर्पित किया जाता है।
 
- सूर्य के साथ-साथ षष्‍ठी देवी या छठ मैया की भी पूजा की जाती है, जो देवी कात्यायिनी हैं।
 
- नि:संतान महिलाएं संतान की कामना के लिए और जिनकी संतानें हैं वे अपनी संतानों की सेहत और आयु के लिए व्रत रखती हैं।
 
- प्रथम मनु स्‍वायम्‍भुव के पुत्र राजा प्रियव्रत ने षष्ठी देवी की स्तुति करके संतान प्राप्त की थी। तभी से यह व्रत रखा जाने लगा।
- छठ पूजा किसी मंदिर या घर में नहीं बल्कि नदी, तालाब या घर के आंगन में होती है। आंगन नहीं है तो छत पर करते हैं। 
 
- चार दिन चलने वाले पर्व में पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य किया जाता है।
 
- इस दौरान गुड़ की खीर, घी लगी हुई रोटी, फल, ठेकुआ, चावल के लड्डू या पिट्ठा, कद्दू से बने व्‍यंजन और कच्चे दूध के शरबत का सेवन किया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Bada Mangal 2026: सातवें बड़े मंगल पर अवश्य करें ये 10 कार्य, हनुमान जी देंगे वरदान

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

सिंधु सम्राट राजा दाहिर: शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की अमर गाथा

अगला लेख