Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सपना टूटा, बसपा ने 22 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

विशेष प्रतिनिधि
गुरुवार, 20 सितम्बर 2018 (17:34 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस से गठबंधन के प्रयास पर पानी फेरते हुए बहुजन समाज पार्टी ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है।
 
बसपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 22 प्रत्याशियों के नाम हैं, जिसमें मौजूदा 4 विधायकों में से 3 को फिर से पार्टी ने टिकट दिया है। 
 
विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई प्रत्याशियों की सूची में दिमनी विधानसभा से BSP विधायक बलवीर सिंह दंडोतिया का नाम लिस्ट में नहीं है। इसके अलावा 3 विधायक शीला त्यागी, ऊषा चौधरी, सत्यप्रकाश शंखवार को फिर टिकट मिला है।
 
गुरुवार को पहली सूची जारी करते हुए महासचिव और प्रदेश प्रभारी राम अचल राजभर का के मुताबिक पार्टी सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।  
 
 
इनको मिला टिकट : बसपा द्वारा जारी सूची के मुताबिक सबलगढ़ से लालसिंह केवट, अम्बाह से एडवोकेट सत्यप्रकाश (वर्तमान विधायक), भिंड से संजीव सिंह कुशवाह संजू, सेवढ़ा से लाखनसिंह यादव, करैरा से प्रागीलाल जाटव, अशोकनगर से बालकृष्ण महोबिया, चंदला से पुष्पेन्द्र अहिरवार, प‍थरिया से श्रीमती रामबाई परिहार, जबेरा से डेलनसिंह धुर्वे, रैगांव से श्रीमती ऊषा चौधरी (वर्तमान विधायक), अमरपाटन से छंगेलाल कोल, रामपुर बघेलान से रामलखनसिंह पटेल (पूर्व विधायक), सिरमौर से रामगरीब कोल (पूर्व विधायक), सेमरिया से पंकजसिंह पटेल, देवतलाव से श्रीमती सीमासिंह, मनगंवा श्रीमती शीला त्यागी (वर्तमान विधायक), चितरंगी से अशोक पैगाम, धोहनी से अवध प्रतापसिंह, जैतपुर से मोहदल सिंह पाव, बांधवगढ़ से शिवप्रताप कोल, बहोरीबंद से गोविंद पटेल (लोधी) और सिहोरा से श्रीमती बबीता गोटिया को उम्मीदवार बनाया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

इंदौर के हाईप्रोफाइल हनीट्रैप में खुल सकते हैं बड़े नेताओं के राज? दिल्‍ली इंटेलिजेंस ब्यूरो ने भी खोली जांच की फाइल

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

अगला लेख