Hanuman Chalisa

जोगी कोई फैक्टर नहीं, भाजपा को होगा नुकसान : पीएल पुनिया

Webdunia
रविवार, 16 सितम्बर 2018 (18:01 IST)
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के तीसरी ताकत बनने की किसी भी गुंजाइश को खारिज करते हुए कांग्रेस के राज्य प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा है कि न तो जोगी कोई 'फैक्टर' हैं और न ही उनसे कांग्रेस को कोई नुकसान होने वाला है।
 
पुनिया ने यह भी कहा कि पार्टी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और विधायकों की राय के आधार पर पार्टी आलाकमान मुख्यमंत्री का फैसला करेगा। बसपा के साथ गठबंधन पर पुनिया ने कहा कि बातचीत चल रही है, हालांकि अभी सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बातचीत में कहा कि कुछ लोग जोगी फैक्टर की बात कर रहे हैं लेकिन हमारा मानना है कि जोगी कोई फैक्टर नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर वे थोड़ा-बहुत नुकसान भी करेंगे तो कांग्रेस का नहीं, बल्कि भाजपा का नुकसान करेंगे। पहले वे कांग्रेस में रहते हुए भाजपा को वोट दिलवाते थे, लेकिन इस बार खुद के लिए वोट मांग रहे हैं। ऐसे में नुकसान भाजपा को ही होगा।
 
दरअसल, जोगी की पार्टी 'छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस' पहली बार चुनावी मैदान में है। जानकारों का मानना है कि जोगी की पार्टी कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकती है। छत्तीसगढ़ के वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 43.33 फीसदी वोट शेयर के साथ 39 सीटें जीती थीं और भाजपा ने 54.44 फीसदी वोट शेयर के साथ 49 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की थी। दूसरी तरफ बसपा ने साल 2013 के चुनाव में सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे और उसे महज 1 सीट ही हाथ लगी थी। उसका वोट शेयर 4.27 फीसदी रहा था।
 
मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस के चेहरे के सवाल पर पुनिया ने कहा कि हमारे पास कई नेता हैं। हम सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। चुनाव के बाद नेताओं के प्रदर्शन और विधायकों की राय के आधार पर पार्टी नेतृत्व मुख्यमंत्री का फैसला करेगा। बसपा के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर पुनिया ने कहा कि बसपा के साथ प्रदेश नेतृत्व के स्तर पर बातचीत जारी है। अभी सीटों को लेकर सहमति नहीं बनी है। सहमति बनने के साथ ही गठबंधन की घोषणा कर दी जाएगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से चल रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लखनऊ रेलवे स्टेशन को दहलाने की साजिश नाकाम

CBSE Exam 2026: प्रश्नपत्रों पर छपे QR कोड्स को लेकर बोर्ड की बड़ी सफाई, छात्र और अभिभावक न हों भ्रमित

राघव पर अब आतिशी का पलटवार, भगवंत मान भी बरसे, क्‍या भाजपा ज्‍वाइन करेंगे चड्ढा?

ईरान का बड़ा दावा, मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट, पायलट को बनाया बंदी! हड़कंप

अबू धाबी में गिरा मलबे का टुकड़ा, 5 भारतीय सहित 12 लोग घायल, एयर डिफेंस ने नाकाम किया हमला

सभी देखें

नवीनतम

ईरान का दावा, 2 अमेरिकी लड़ाकू विमान और ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर मार गिराए, पायलटों की तलाश में जुटा अमेरिका

सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

अजाक्स विवाद का हुआ पटाक्षेप,चौधरी मुकेश मौर्य ही है अजाक्स के प्रांताध्यक्ष

अगला लेख