Hanuman Chalisa

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में होगी मतगणना, तैयारियां हुईं पूरी

Webdunia
सोमवार, 10 दिसंबर 2018 (17:06 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों की मंगलवार को होने वाली मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतगणना सभी 27 जिला मुख्यालयों पर बनाए गए मतगणना केन्द्रों में सुबह आठ बजे से शुरू होगी।


राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू ने आज यहां बताया कि राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना के लिए 5184 गणनाकर्मी एवं 1500 माइकोआब्जर्वर नियुक्त किए गए है। प्रत्‍येक हाल में मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मतगणना केन्द्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और वहां बगैर पहचान पत्र के किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्‍येक विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले डाक मत पत्रों की गणना की जाएंगी, उसके आधे घंटे बाद ईवीएम मशीनों में दर्ज मतों की गणऩा शुरू होगी। ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती का अन्तिम दौर तब तक पूरा नहीं होगा, जब तक कि डाक पत्र की गणना सभी मामलों में पूरी नहीं हो जाती।

सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्‍येक चरण में 14 टेबलों पर मतगणना होगी। सबसे अधिक 30 चरण में मतगणना कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में होगी, सबसे कम 11 चरणों में मतगणना मनेन्द्रगढ़ में होगी। मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबन्ध रहेगा। मीडिया को भी इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि पत्रकार मतगणना केन्द्रों पर स्थापित लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतगणना केन्द्रों के 100 मीटर के दायरे में वाईफाई पर भी रोक रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! योगी सरकार ने गुणवत्ता सुधार के लिए तेज की अकादमिक टीम की तैनाती

अगला लेख