Hanuman Chalisa

छत्तीसगढ़ के पत्रकार रुचिर गर्ग ने थामा कांग्रेस का हाथ

Webdunia
शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (16:43 IST)
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवं रायपुर में एक बड़े अखबार के स्थानीय संपादक रहे रुचिर गर्ग ने शनिवार को राजनीति में प्रवेश किया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गर्ग ने सुबह गांधी से उनके निवास पर भेंट की जिन्होंने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी मौजूद थे।


माना जा रहा है कि गर्ग आगामी विधानसभा चुनावों में रायपुर की किसी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं। गर्ग करीब 3 दशकों से पत्रकारिता से जुड़े रहे। वे पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन एडिटर गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य भी हैं। बताया जाता है कि गर्ग को गांधी की ओर से कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव मिला था।

सूत्रों के अनुसार गर्ग के कांग्रेस में प्रवेश को लेकर अंतिम क्षणों तक रहस्य बना रहा। प्रदेश कांग्रेस समिति को इस बारे में कोई भनक तक नहीं थी। शुक्रवार को गर्ग दिल्ली पहुंचे थे और शाम को गांधी से उनकी मुलाकात हुई थी। रायपुर से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार गर्ग को रायपुर दक्षिण से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया जा सकता है। इस सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता एवं राज्य सरकार में ताकतवर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कई दशकों से चुनाव लड़ते रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

अगला लेख