छत्तीसगढ़ के लोग स्थिर सरकार चुनने के लिए परिपक्व : मोदी

Webdunia
शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (19:41 IST)
जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए एक तरह से चुनावी बिगुल फूंकते हुए कहा कि राज्य के लोग स्थिर सरकार चुनने के लिए परिपक्व हैं। मोदी ने यहां चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और छत्तीसगढ़ में भाजपा नीत सरकारों का एकमात्र लक्ष्य गरीब और आम लोगों का कल्याण करना है।
 
 
उन्होंने कहा कि आरोपों, अफवाहों और दुष्प्रचार के बावजूद छत्तीसगढ़ के लोगों ने स्थिर सरकारें दी हैं। छत्तीसगढ़ को नक्सलियों की हिंसा, विस्फोट और खून-खराबे के लिए जाना जाता था और भाजपा सरकार ने इन सभी चुनौतियों का सामना किया। छत्तीसगढ़ ने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए राज्यों के बीच अपना स्थान बनाया है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार सुनिश्चित करेगी कि 'सौभाग्य योजना' के तहत देश में प्रत्येक घर को बिजली का कनेक्शन मिले। छत्तीसगढ़ ने इस धारणा को तोड़ा है कि छोटे राज्यों में राजनीतिक अस्थिरता रहती है।
 
उन्होंने कहा कि राजग सरकार वोटबैंक या चुनाव जीतने के लिए योजनाएं बनाने में विश्वास नहीं करती। मेरी सरकार सभी के फायदे के लिए कार्यक्रम और नीतियां तैयार करती है, न कि किसी खास वोट बैंक को साधने के लिए। भाजपा नया व आधुनिक छत्तीसगढ़ बनाना चाहती है तथा 'सबका साथ सबका विकास' के मिशन के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

बदलते भारत में सेक्स बदलने की होड़, हॉर्मोन की गड़बड़ी या कोई मनोविकृति?

नोएडा के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों पर अत्याचार, बंद कमरों में रखा जाता था

LIVE: अमित शाह ने की भगवान जगन्नाथ की आरती, रथयात्रा में पहली बार NSG कमांडो

ईरानी यूरेनियम बना पहेली, डोनाल्ड ट्रंप के दावे में कितना है दम

महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार

अगला लेख