योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को कहा 'बेचारा'

Webdunia
शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (19:35 IST)
गोरखपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 'बेचारा' करार देते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को तथ्यों की जानकारी नहीं है और वे केवल दी गई स्क्रिप्ट को ही पढ़ते हैं।
 
 
गोरखनाथ मंदिर में पत्रकारों से बातचीत में आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी 'बेचारे' हैं, क्योंकि उन्हें तथ्यों की जानकारी नहीं है। वे केवल उन्हें दी गई स्क्रिप्ट को ही पढ़ देते हैं। आजादी के 70 साल में राहुल और उनके परिवार के लोग ही सत्ता में रहे हैं। सरकार के विकास कार्यक्रमों की पहुंच आम जनता तक नहीं पहुंची। अगर गरीब व जरूरतमंद लोगों को इन कार्यक्रमों के बारे में जानकारी होती तो वे इसके लाभ से वंचित नहीं रह पाते।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि हर कोई जानता है कि चोर कौन है? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता संभालते ही लोगों को मकान, शौचालय और गैस कनेक्शन मिलने लगे। पूर्व सरकार में जिन लोगों को मकान नहीं मिले उसके लिए राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी और उनके परिवार के लोग जिम्मेदार हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख