Hanuman Chalisa

आज भी प्रेरित करते हैं पं. नेहरू के ये खास 10 विचार

Webdunia
Pandit Jawaharlal Nehru : भारत देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर को हम सभी बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से अत्यधिक प्रेम था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। बच्चों के प्रति उनकी चिंता बहुत अधिक थी। वह बच्‍चों के भविष्‍य को लेकर हमेशा विचार-मंथन करते रहते थे।
 
चाचा नेहरू बच्चों को राष्ट्र निर्माता कहते थे। नेहरू जी बच्‍चों को देश का भविष्य मानते थे। 1947 में जब देश आजाद हुआ तब ही उन्होंने मान लिया था विज्ञान ही सबकुछ है। उनके विचार इतने स्पष्ट थे कि वे 1940 के दशक में पूंजीवादी, विज्ञान, धर्म तो आगे बढ़ने की ललक के बारे में विचार बच्‍चों को हमेशा प्रेरित ही करेंगे।

आइए जानते हैं किस तरह चाचा नेहरू के विचार आने वाली युवा पीढ़ी को देशहित में आगे बढ़ाएगी -
 
1. बड़े सपने और छोटे व्यक्ति एक साथ नहीं चल सकते।
 
2. हमें अपने आपको बार-बार याद दिलाते रहना होगा कि हमारे धर्म चाहे अलग हो, लेकिन हम एक हैं।
 
3. मैं चाहता हूं कि हिंदुस्तान की उन सब जंजीरों को तोड़ दे जिससे वह जकड़ा है, जो उसको आगे बढ़ने से रोकती हैं। और देश में रहने वालों में फूट डालती हैं।
 
4. भारत युद्ध का नहीं बल्कि प्रेम का देश है।
 
5. दूसरे हमारे बारे में क्‍या सोचते हैं, उससे कहीं अधिक मायने ये रखता है कि हम वास्तव में कैसे हैं।
 
6. दीवारों से तस्‍वीरें बदलकर इतिहास नहीं बदला जा सकता।
 
7. आने वाला समय उनका है जिन्होंने विज्ञान को स्वीकार किया है।
 
8. अगर पूंजीवादी शक्तियों को नियंत्रित नहीं किया गया तो ये अमीर को और अमीर, गरीब को और गरीब बना देंगी।
 
9. आजादी और ताकत अपने साथ जिम्मेदारी भी लाती है।
 
10. राजनीति और धर्म पुराने हो चुके हैं, अब समय आ गया है विज्ञान और अध्यात्म का।

ALSO READ: बाल दिवस: पं. जवाहरलाल नेहरू के जीवन से जुड़ें 6 रोचक प्रसंग

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

अगला लेख