Festival Posters

Christmas and santa : सांता क्लॉज देते हैं हर पत्र का जवाब, पढ़ें रोचक जानकारी

Webdunia
दुनिया में आम लोगों का प्यार सबसे अधिक सांता क्लॉज को मिलता है। नेक और दयालु सांता के प्रति बच्चों के लगाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका सबूत है सांता को हर साल मिलने वाले साठ लाख से भी अधिक पत्र। ये पत्र अधिकतर छोटे बच्चों द्वारा लिखे होते हैं। इतनी बड़ी मात्रा में आने वाले पत्रों के लिए अलग से डाक कर्मचारियों की नियुक्ति करनी होती है। 
 
कम से कम 20 देश ऐसे हैं जहाँ दिसंबर के महीने में खासतौर से नए कर्मचारी बहाल किए जाते हैं। यूरोपीय देशों में ये पत्र फादर सिमस या सेंट निकोलस तथा रूस में डेड मोरोज के नाम से पहचाने जाने वाले सांता को संबोधित होते हैं। सांता के पते के तौर पर कई बार विस्तृत जानकारी दी होती है, तो कई बार केवल 'टू सांता, नॉर्थ पोल' लिखा होता है। 
 
पत्रों में पते के तौर पर कई बार केवल सांता की छोटी-सी ड्रॉइंग बना दी जाती है। कनाडा का पोस्ट ऑफिस विभाग 26 भाषाओं में इन खतों का जबाव देता है। इसी तरह जर्मनी के पोस्ट ऑफिस विभाग द्वारा 16 भाषाओं में इन खतों का जबाव दिया जाता है। 
 
सबसे अधिक पत्र पाने वाले देशों में कनाडा, फ्रांस और जर्मनी का नाम आता है। कनाडा और फ्रांस में दस लाख से अधिक बच्चे सांता को पत्र लिखते हैं। कनाडा में तो पोस्ट ऑफिस विभाग ने सांता को भेजे जाने वाले पत्रों के लिए एक अलग से पिन कोड भी बनाया है। फ्रांस में पत्रों का जबाव देने के लिए 60 सांता सेक्रेटरी नियुक्त किए जाते हैं। सांता को जितने भी पत्र लिखे जाते हैं उनमें से 90 फीसदी पत्र फिनलैंड भेजे जाते हैं। ईमेल की तुलना में हाथ से लिखे पत्रों की संख्या काफी अधिक होती है। 
 
ईमेल के द्वारा भी सांता को कई पत्र लिखे जाते हैं। emailsanta.com साइट पर जाकर आप भी चाहें तो पत्र लिख सकते हैं। यह वेबसाइट सांता को लिखे गए पत्रों पर तुरंत जवाब देती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य-राहु युति कुंभ राशि में: 1 महीने तक रहेगा ग्रहण योग, इन 3 उपायों से बचेंगी परेशानियां

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

18 February Birthday: आपको 18 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 फरवरी 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

2020 में लगे थे 6 ग्रहण, अब फिर आने वाला है ऐसा दौर? जानें क्या सच में होगा बड़ा बदलाव

AI का धर्म पर जवाब हुआ वायरल, सुनकर लोगों की सोच बदल गई

Hindu New Year 2026: गुरु राजा और मंगल मंत्री के राज में 19 मार्च के बाद 5 राशियां बनेंगी अपराजेय

अगला लेख