ईसा मसीह की मातृ भाषा कौनसी थी, हिब्रू, ग्रीक या अरामीक?

अनिरुद्ध जोशी
ईसा मसीह की मात्र भाषा क्या थी? वे कौनसी भाषा में बोलते थे? इस को लेकर विद्वानों में मतभेद है। बाइबल सबसे पहले ग्रीक भाषा में लिखी गई थी, लेकिन उसके पहले प्रेरितों के सुसमाचारों की किताबें हिब्रू में थी और कुछ अन्य भाषाओं में। हालांकि इस पर भी विद्वानों में मतभेद हैं। यह जानना बहुत दिलचस्प है कि ईसा मसीह कौन सी भाषा जानते थे या किस भाषा में बोलते थे?
 
- यह बात 2014 की है। टॉम डी कास्टेला कहते हैं कि ईसा मसीह जिन स्थानों पर रहे, वहां कई भाषाएं बोली जाती हैं इसलिए यह सवाल मौजूं है कि वे कौन सी भाषा जानते थे?
 
- इसराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहु और पोप फ्रांसिस के बीच इस मसले पर एक बार तकरार भी हो चुकी है। नेतन्याहु ने येरुशलम में एक सार्वजनिक बैठक में पोप से कहा था, "ईसा मसीह यहां रहते थे और वे हिब्रू बोलते थे। पोप ने उन्हें टोकते हुए कहा, 'अरामीक'। नेतन्याहु ने इस पर जवाब देते हुए कहा, "वे अरामीक बोलते थे, लेकिन हिब्रू जानते थे।"
 
- हिब्रू विद्वानों और धर्मग्रंथों की भाषा थी, लेकिन ईसा मसीह की रोजमर्रा की भाषा अरामीक रही होगी। अधिकतर बाइबिल के विद्वानों का कहना है कि बाइबिल में ईसा मसीह ने अरामीक भाषा में बोला है। 
 
- ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में क्लासिक्स के व्याख्याता जोनाथन काट्ज के अनुसार इसकी कम संभावना है कि वे लैटिन जानते थे लेकिन हो सकता है कि वे थोड़ी बहुत ग्रीक जानते हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

5 जुलाई को लेकर क्यों जापान के लोगों में दहशत, क्या नए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डर गई है जापानी सरकार

मंगल के सिंह राशि में गोचर से 3 राशि के लोगों को रहना होगा संभलकर

अद्भुत... अलौकिक...अविस्मरणीय! कैसा है श्रीराम दरबार, जानिए इसकी अनोखी विशेषताएं

नीम में शक्ति है शनि और मंगल को काबू में करने की, 10 फायदे

जगन्नाथ मंदिर जाने का बना रहे हैं प्लान तो वहां जाकर जरूर करें ये 5 कार्य

सभी देखें

धर्म संसार

आषाढ़ माह में अक्षय पुण्य प्राप्ति के लिए करें इन खास चीज़ों का दान

Aaj Ka Rashifal: 10 जून का भविष्यफल, आज इन 4 राशियों को मिलेगा व्यापार और नौकरी में अधिक लाभ

10 जून 2025 : आपका जन्मदिन

वट पूर्णिमा पर सुहागिन महिलाएं करें इन नियमों का पालन, अखंड सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

10 जून 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त