chhat puja

Christmas 2024: क्रिसमस पर क्यों कहते हैं मैरी क्रिसमस?

WD Feature Desk
मंगलवार, 24 दिसंबर 2024 (11:42 IST)
Christmas 2024: प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में क्रिसमस पर्व मनाया जाता है। इसे बड़ा दिन के नाम से भी जाना जाता है। क्रिसमस के दिन का इंतजार सभी को होता हैं, क्योंकि इस दिन ईसाई समुदाय के लोग यीशु के जन्मदिन की खुशी में एक-दूसरे को बधाइयां और शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान करते है तथा मैरी क्रिसमस के मैसेज भेजते हैं। आपने कभी सोचा कि हैप्पी क्रिसमस की जगह क्यों कहते हैं मैरी क्रिसमस?
 
क्यों कहते हैं मैरी क्रिसमस?
1. मैरी शब्द का अर्थ खुशी या आनंदित होना होता है। जर्मनिक और ओल्ड इंग्लिश को मिलाकर 'मैरी' शब्द बना है। सीधे तौर पर समझा जाए तो मैरी और हैप्पी इन दोनों शब्दों का एक ही अर्थ होता है यानी कि खुश होना या आनंदित होना। इसीलिए क्रिसमस की शुभकामना देते समय हैप्पी की जगह मैरी शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।
 
2. इस संबंध में माना जाता है कि सोलहवीं (16वीं) शताब्दी में अंग्रेजी भाषा की शुरुआती अवस्था में मैरी शब्द आया था, जो कि अठराहवीं (18वीं) और उन्नीसवीं (19वीं) शताब्दी में अधिक प्रचलित हो गया था।
 
3. मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस ने 'मैरी' शब्द को प्रचलन में लाया था और 'मैरी' Merry शब्द का सबसे ज्यादा उल्लेख उन्होंने अपनी बुक 'अ क्रिसमस कैरोल' में किया था, उसके बाद से ही हैप्पी Happy के बजाय 'मैरी' शब्द प्रचलन में आ गया। ऐसा कहा जाता है कि उसके पहले तक लोग 'हैप्पी क्रिसमस' शब्द का ही इस्तेमाल करते थे। लेकिन अब दोनों ही शब्द सही होने के बाद भी मैरी शब्द ज्यादा प्रचलन में है। तभी से क्रिसमस के साथ हैप्पी की जगह मैरी शब्द का चलन शुरू हो गया।
 
4. यह भी कहा जाता है कि मदर मैरी के कारण भी मैरी क्रिसमस कहा जाता है। ईसा मसीह की मां मदर मैरी को मरियम कहा जाता है परंतु प्रचलन से यह मैरी हो गया। सभी जानते हैं कि यीशु ने मैरी की कोख से जन्म लिया था, जो कि कुंवारी थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dev uthani ekadashi deep daan: देव उठनी एकादशी पर कितने दीये जलाएं

यदि आपका घर या दुकान है दक्षिण दिशा में तो करें ये 5 अचूक उपाय, दोष होगा दूर

Dev Uthani Ekadashi 2025: देव उठनी एकादशी की पूजा और तुलसी विवाह की संपूर्ण विधि

काशी के मणिकर्णिका घाट पर चिता की राख पर '94' लिखने का रहस्य: आस्था या अंधविश्‍वास?

Vishnu Trirat Vrat: विष्णु त्रिरात्री व्रत क्या होता है, इस दिन किस देवता का पूजन किया जाता है?

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 नवंबर, 2025)

01 November Birthday: आपको 1 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 नवंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Tulsi vivah vidhi 2025: तुलसी विवाह की संपूर्ण पूजा विधि और पूजन सामग्री शुभ मुहूर्त के साथ

Monthly Horoscope November 2025: नवंबर 2025: क्या आपकी राशि के लिए खुलेंगे धन-समृद्धि के द्वार? पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख