राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को दी बधाई...

Webdunia
सोमवार, 8 अगस्त 2022 (16:31 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को मुक्केबाज सागर, बैडमिंटन खिलाड़ी त्रीसा जॉली, गायत्री गोपीचंद और किदांबी श्रीकांत, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और श्रीजा अकुला तथा भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने पर बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम को राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर बधाई। आप आखिर तक चैंपियन की तरह खेलीं।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, युवा मुक्केबाज सागर को राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी में रजत पदक जीतने पर बधाई। आपके धैर्य, दृढ़ संकल्प और जज्बे की व्यापक प्रशंसा हो रही है। आपने भारत को गौरवान्वित किया है। आपका भविष्य उज्ज्वल है। सागर ने पुरुषों के 92 किग्रा से अधिक भार वर्ग में रजत पदक जीता।

मुर्मू ने एक अन्य ट्वीट में कहा, हमारी युवा खिलाड़ी त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन के महिला युगल में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। उन्होंने बेहद परिपक्वता दिखाई और जीत दर्ज की। आप दोनों ही युवाओं विशेषकर लड़कियों के लिए ‘रोल मॉडल’ हो।

राष्ट्रपति ने बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने वाले किदांबी श्रीकांत की भी प्रशंसा की। राष्ट्रपति ने कहा, किदांबी श्रीकांत को राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। राष्ट्रमंडल खेलों में आपकी लगातार जीत से आपके समर्पण और उत्कृष्टता का पता चलता है। आप भारतीय बैडमिंटन के अच्छे दूत हो।

मुर्मू ने टेबल टेनिस के मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीतने वाले शरत कमल और श्रीजा अकुला को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अनुभव और युवा के मिश्रण से टेबल टेनिस में भारत के लिए इतिहास रचा। राष्ट्रपति ने कहा, शरत कमल और श्रीजा अकुला को राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस की मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। उनके अनुभव और युवा के मिश्रण से भारत ने टेबल टेनिस में इतिहास रचा। उन्होंने सुनिश्चित किया कि बर्मिंघम में फिर से तिरंगा लहराए।

मुर्मू ने इन खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को भी बधाई दी और कहा कि वे आखिर तक चैंपियन की तरह खेली। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, भारतीय महिला क्रिकेट टीम को राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर बधाई। आप आखिर तक चैंपियन की तरह खेलीं और मैच के दौरान आपकी प्रतिबद्धता दर्शनीय थी। हमारी बेटियों ने बर्मिंघम में हमारे देश का गौरव बढ़ाया।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हार्दिक पंड्या के लिए नहीं हो रही मुश्किलें खत्म, वर्ल्ड कप से पहले लगा एक मैच का Ban

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

Paris Olympics से ठीक पहले ट्रॉयल्स से गुजरना पड़ सकता है इन पहलवानों को

ICC Tournament में भारत से खेलने के मामले में पाकिस्तान मानसिक रूप से पिछड़ जाता है: मिसबाह

Sunil Chhetri Retirement : भारतीय कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, गोल के मामले में Ronaldo और Messi के साथ टॉप पर

नेशनल आइकॉन सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन के साथ डाला वोट, इन खिलाड़ियों ने भी किया अपने मताधिकार का इस्तेमाल

3 लगातार T20I मैच जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को चटाई धूल

11 तारीख के बाद मैदान पर नहीं उतरी कोलकाता, हैदराबाद को मिला सिर्फ 36 घंटे का आराम

MS Dhoni के गगन चुंबी छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

स्टार स्पोर्ट्स ने रोहित के आरोप से झाड़ा पल्ला, इस वीडियो से बढ़ा मामला जो हुआ वायरल

अगला लेख