Hanuman Chalisa

Christmas 2022: क्रिसमस पार्टी का डबल डोज, स्वाद के साथ सेहत के लिए बनाएं 4 केक

Webdunia
Christmas Celebration Cakes: क्रिसमस खुशियां का त्योहार है। और यह पर्व केक के बिना अधूरा-अधूरा सा लगता हैं। यह एक बहुत ही खास पर्व है, इस दिन ईसाई समाज जन एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई देते हुए केक खिलाकर मुंह मीठा करते हैं।

इस दिन कई तरह के केक बनाकर अपनी खुशियों को इजहार करते हैं। आइए जानते हैं यहां सर्दभरे इस मौसम में कौन-कौन से केक बनाएं कि स्वाद के साथ सेहत के लिए भी लाभदायी रहें। जानिए 4 खास केक की आसान रेसिपी-special cakes collection  
 
 1. प्लम केक विथ रम
 
ईसाइयों का प्रमुख त्योहार क्रिसमस की खुशियां प्लम केक के बिना अधूरी मानी जाती हैं। इस दिन क्रिसमस की बधाई देते हुए केक खिलाकर मुंह मीठा करते हैं। क्रिसमस पर प्लम केक (Plum cake) विशेष महत्व रखता है, यह एक आकर्षक रेसिपी के माध्यम से तैयार किया जाता है। 
 
इस केक को तैयार करने के लिए खासी मशक्त करनी पड़ती है। इसमें रम, फलों व गर्म मसालों का का प्रयोग इस केक में विशेष तौर किया जाता है। प्लम केक फलों को एक महीना पहले से रम (Rum) में भिगोकर रखा जाता है। इसके बाद इसमें गर्म मसालों का प्रयोग कर इस केक तैयार किया जाता है। तैयार होने के बाद इस केक का रंग भूरा होता है। 
 
इस केक की डेकोरेशन के लिए चैरी, ड्रायफ्रूट के अलावा क्रीम आदि कई चीजों का प्रयोग किया जाता है। प्लम केक हार्ट की शेप, क्रिसमस ट्री स्टार व अन्य कई आकर्षक शेप्स में तैयार किया जाता है। केक के ऊपर मैरी क्रिसमस के साथ-साथ क्रीम और चैरी के साथ सांता क्लॉज आदि बनाकर इसे सजाया जाता है और क्रिसमस को सेलिब्येट किया जाता है। 

2. चॉकलेट स्टार केक 
 
सामग्री : 400 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क, 1 कप रिफाइंड ऑइल, 2 कप मैदा, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, 1 छोटा चम्मच मीठा सोडा, 1/2 छोटा चम्मच नमक, आवश्यकतानुसार दूध, 5-6 बूंदें वनीला एसेंस, 1/2 कप बादाम फ्लेक्स, डार्क चॉकलेट। 
 
विधि : कंडेंस्ड मिल्क व रिफाइंड तेल मिलाकर खूब फेंट लें। अब मैदा, बेकिंग पाउडर, मीठा सोडा व नमक मिलाकर 3-4 बार छलनी से छान लें। छना हुआ मैदा कंडेंस्ड मिल्क और रिफाइंड तेल के मिश्रण में मिलाएं। ध्यान रहें कि इसमें गुठलियां न पड़ जाए। 
 
जरूरत के अनुसार दूध एड करके गाढ़ा घोल बना लें। अब चॉकलेट को एक बर्तन में अलग से पिछला लें और वनीला एसेंस, बादाम फ्लेक्स और पिघली चॉकलेट मिला दें। अब प्री हीटेड ओवन में 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर 45 मिनट बेक करें। लीजिए केक तैयार आपका बच्चों का पसंदीदा स्टार केक। है। क्रिसमस पर इसका आनंद उठाएं। 

3. एगलेस ड्रायफ्रूट केक
 
सामग्री : 1 प्याला मैदा, 100 ग्राम मक्खन, 200 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क, 1/2 प्याला सॉफ्ट ड्रिंक, 1/4 चम्मच वनीला एसेंस, कुछेक टूटी-फ्रूटी, 1/2 कप बारीक कटे मेवे की कतरन, स्वादानुसार नमक, 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर।
 
विधि : एगलेस ड्रायफ्रूट केक बनाने के लिए सबसे पहले मैदा, नमक और बेकिंग पाउडर मिलाकर छान लें। अप बेकिंग ट्रे में घी लगाएं मक्खन डालकर फूलने तक अच्छी तरह फेंट लें। अब कंडेंस्ड मिल्क डालें खूब अच्छे से फेंटें। बुलबुले बनने लगे तब मैदे का मिश्रण मिलाएं। उसके बाद ड्रायफ्रूट या मेवे की कतरन डालें। 
 
अब धीरे-धीरे सॉफ्ट ड्रिंक डालें और अच्छीतरह फेंट कर तैयार कर लें। अब ओवन को 120 डिग्री सेंटीग्रेड से 150 सेंटीग्रेड पर गरम करें और 20 मिनट बेक करें। लीजिए तैयार है बच्चों का पसंदीदा लाजवाब एगलेस ड्रायफ्रूट केक। अब इस केक से क्रिसमस सेलिब्रेट करें। 

4. आलमंड पैशन केक
 
सामग्री : 275 ग्राम मैदा, 275 ग्राम शकर, 100 ग्राम आलमंड/बादाम (कटे हुए), मक्खन (पिघला हुआ) 125 ग्राम, पानी 35 मिली., बैंकिंग पावडर 1 चम्मच, बैकिंग सोडा 1/4 चम्मच, क्रीम 1 बड़ा चम्मच। 
 
विधि : सबसे पहले शकर व पानी को एक सॉस पैन में डालें। धीमी आंच पर चढ़ाएं और तीन तार की चाशनी बना लें। चाशनी में मक्खन डालें व अच्छी तरह मिला दें। मैदा, बैकिंग पावडर व सोड़े को छान कर चाशनी में मिलाकर एकसार कर दें। क्रीम भी फेंट कर मिला दें। 
 
अब कटी हुई आलमंड डालकर घी चुपड़ें, केक टिन में डाल दें और 180 सेंटीग्रेड पर 30 मिनट बेक कर लें। ठंडा होने पर आलमंड पैशन केक क्रीम से सजा कर क्रिसमस पर्व पर सर्व करें।
 
तो अब देर किस बात की। क्रिसमस के इस खास पर्व पर आप भी ट्राय करें और फेस्टिवल का आनंद लें।

Christmas Cakes Recipes
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख