Hanuman Chalisa

Soft vanilla cake : नए साल पर बनाएं बच्चों का मनपसंद डेलीशियस वनिला केक

Webdunia
यहां आपके लिए प्रस्तुत हैं नववर्ष के खास अवसर पर विशेष केक की रेसिपी-Delicious Vanilla Cake Recipe
 
सामग्री :
2 बड़े चम्मच क्रीम, 1 कप मैदा, 6 बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन, 1/2 कप कैस्टर शुगर, 1/2 चम्मच वनिला एसेंस, 1 चम्मच बेकिंग पाउडर, 3 बड़े चम्मच दूध, 3 बड़े चम्मच खांड, 1 चुटकी जायफल (पिसा हुआ), 1 चुटकी नमक, 1 चुटकी पिसी हुई शकर, 1/2 चम्मच पिसा अदरक, 2 चम्मच आइसिंग शुगर, काले अंगूर और स्ट्रॉबेरी डेकोरेशन के लिए।
 
विधि : 
सबसे पहले ओवन को 180 सेंटीग्रेड पर गरम कर लें। मक्खन में कैस्टर अथवा शुगर मिलाकर खूब फेंटें और क्रीमी कर लें। क्रीम में एसेंस मिलाकर फेंटें तथा एक और रख दें। मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक, जायफल व शकर को छानकर उसमें मक्खन व क्रीम का मिश्रण मिला दें, फिर दूध से मुलायम गूंथ लें।
 
अब मैदे के मिश्रण से एक-तिहाई भाग निकालकर उसमें खांड डाल दें। फिर केक टिन में सेट करके तीस मिनट बेक कर लें। बेक्ड केक को 20 मिनट ठंडा होने रख दें, फिर शेष गूंथे मैदे को चाकू से केक के आसपास लगा दें और ओवन में पुनः रखकर 20 मिनट बेक कर लें।

आइसिंग शुगर में थोड़ा गरम पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और केक के ऊपर लगाएं। साथ ही ऊपर से काले अंगूर और स्ट्रॉबेरी से सजाएं और डेलीशियस क्रीमी वनिला केक (Creamy vanilla cake) न्यू ईयर के खास मौके पर पेश करें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

अगला लेख