Hanuman Chalisa

Valentines Day पर अपने प्रियतम को खुश करें इस खास तरह के केक से, पढ़ें रेसिपी

Webdunia
Valentines Day Cake
 

प्यार का दिन हो और अपने प्रिय के लिए कुछ खास न बनें तो फिर प्यार का इजहार ही कैसा? अगर आपने अभी तक कुछ खास सोचा नहीं है...! तो क्यों न इस वेलेंटाइन डे आप अपने प्रिय के लिए ये विशेष डिश बनाकर खिलाएं और अपने प्यार का इजहार करें। 
 
सामग्री : मैदा 290 ग्राम, 4 अंडे, दूध 32 मिली लीटर, शकर एक कप, वनीला एक चम्मच, नमक आधा चम्मच, वेजिटेबल ऑयल 32 मिली लीटर, मेल्टेड चॉकलेट 100 मिली लीटर, मूस : स्ट्रॉबेरी 200 ग्राम, अंडे का पीला भाग एक, शकर तीन-चार चम्मच, वनीला एक चम्मच, दूध 100 मिली लीटर, जिलेटिन (फ्लेवररहित) ढाई चम्मच, स्ट्रॉबेरी प्यूरी 200 ग्राम, क्रीम एक कप, आधी कटी स्ट्रॉबेरी 150 ग्राम।
 
विधि : दूध, शकर, नमक, तेल और वनीला में मैदा मिला लें। अब अंडे में शकर व नमक मिलाएं और मिक्सर में पांच मिनट तक ब्लेंड करें। इसमें मैदा मिलाएं। मिश्रण के कुछ भाग में दूध और तेल मिलाएं व ब्लेंड कर लें। केक की सभी सामग्रियों को मिलाकर एक बार ब्लेंड कर लें। अब केक को 180 डिग्री सेंटीग्रेड में 35 मिनट तक बेक करें।
 
स्ट्रॉबेरी मूस : स्ट्रॉबेरी को ब्लेंड कर उसकी प्यूरी बना लें। एक सॉसपैन में शकर, अंडे का पीला भाग और वनीला मिलाएं। अंडे के मिश्रण में स्ट्रॉबेरी की प्यूरी (150 मिली लीटर) मिलाएं। दूसरे सॉस पैन में जिलेटिन और दूध मिलाकर गर्म करें।
 
अब इसमें स्ट्रॉबेरी का मिश्रण मिलाकर गर्म करें। थोड़ा पकाकर सॉसपैन उतार लें और ठंडे पानी में रखकर तापमान सामान्य करें। क्रीम को झाग आने तक फेंट लें और इसमें स्ट्रॉबेरी का घोल मिला लें। गाढ़े घोल को शकर के पानी में मिलाएं और उस पर मेल्टेड चॉकलेट डालें। केक मोल्ड (उपर्युक्त बेस) पर केक का मिश्रण रखें और स्ट्रॉबेरी के कतरे सजा दें। इसे ढंक कर फ्रिज में चार घंटे के लिए ठंडा करें। बाहर निकालें और ताजा, स्ट्रॉबेरी के साथ सर्व करें।

ALSO READ: Valentine day Special: चॉकलेटी मिल्क शेक विथ वनीला फ्लेवर

ALSO READ: वेलेंटाइन डे पर घर पर बनाएं Almond Chocolates Nuts, इस आसान विधि से

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख