Hanuman Chalisa

रसोई को साफ-सुथरा रखने के 10 आसान टिप्स...

Webdunia
* किचन में गृहिणियों का काफी समय व्यतीत होता है, अतः इसमें उचित रोशनी, हवा व स्थान होना चाहिए। 
 
*  किचन में लगी आपकी पसंदीदा कोई तस्वीर, प्राकृतिक दृश्यावली या कलात्मक पेंटिंग आपके सुरुचिपूर्ण व्यक्तित्व को दर्शाने के साथ-साथ आपकी रसोई की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। 
 
* किचन में रखा ताजे फूलों का गुलदस्ता आपको प्रफुल्लित रखेगा व किचन के सौंदर्य को द्विगुणित करेगा। 
 
* आज के सिकुड़ते घरों में एक्जास्ट फैन का किचन में होना आपके स्वास्थ्य के बचाव के लिए आवश्यक हो गया है, अतः इसे लगवाने में देर नहीं कीजिए। 
 
* रेडियो या टेलीविजन का स्पीकर आप किचन में लगवा लीजिए। सुबह के अतिव्यस्त समय में आप काम के साथ-साथ न्यूज किचन में रहकर सुन सकती हैं।
 
* खाना बनाने के बाद गैस, गैस बर्नर, प्लेटफार्म, सिंक नियम से रोज ही अच्छे से साफ कीजिए, इससे कॉकरोच व अन्य कीड़े-मकोड़े के स्थाई निवास का डर नहीं रहता। 
 
* जिन बर्तनों का काम खत्म हो जाए उन्हें फौरन ही प्लेटफार्म से हटा देना चाहिए। इससे बिखराव कम होगा व किसी चीज के गिरने की संभावना नहीं होगी। 
 
* प्लास्टिक की जिस डलिया में आप सब्जी धोएं उसे फौरन धोकर रखिए। 
 
* आटे को हमेशा ही एल्युमीनियम के हवाबंद डिब्बों में रखना चाहिए। 
 
* चाकू को इस्तेमाल के बाद हर बार धोकर ही रखिए, ताकि फल आदि काटने के लिए चाकू में कोई गंध ना रहे और साफ मिले।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

अगला लेख