Hanuman Chalisa

किचन के गंदे और जले हुए बर्तनों को ऐसे चमकाएं, पढ़ें 10 आसान टिप्स

Webdunia
kitchen utensils
 
रसोई घर (kitchen) में प्रतिदिन उपयोग में आने वाले बर्तनों का जल जाना स्वा‍भाविक है, क्योंकि शायद ही ऐसा कोई घर होगा, जिसके घर में कभी बर्तन न जले हो। कई बार ऐसा अचानक हो जाता है कि भोजन पकाते हुए तेज आंच पर बर्तन रख देने से वे जल जाते है और जले हुए बर्तनों को साफ करना इतना आसान काम नहीं होता हैं।

इसी कारण इन्हें साफ करने के लिए काफी जोर लगाकर या ज्यादा कड़ी मेहनत से साफ पड़ता है। कई बार तो ये एक बार में पूरी तरह से साफ भी नहीं हो पाते। आइए यहां जानते हैं 10 सरल टिप्स, जिन्हें अपनाने से आपके बर्तन चमचमाने लगेंगे...

home remedies for cleaning utensils
 
1. टमाटर का रस : जले हुए बर्तन में टमाटर का रस और पानी मिलाकर गर्म करें। अब इसे रगड़कर साफ कर लें। ऐसा करने से भी जले हुए बर्तन आसानी से साफ हो जाते है। 
 
2. प्याज और सिरका : प्याज का रस और सिरका बराबर मात्रा में लेकर स्टील के बर्तनों पर रगड़ने से बर्तन चमकने लगते हैं। 
 
3. बेकिंग सोडा : जो बर्तन जल गया है उसमें 1 चम्‍मच बेकिंग सोडा, 2 चम्‍मच नींबू का रस और 2 कप गरम पानी डालें। अब स्टील के स्क्रबर से बर्तन को रगड़कर साफ कर दें। इस तरीके से जला हुआ बर्तन बिल्‍कुल साफ हो जाएगा।
 
4. नींबू का रस : यदि आप 1 कच्‍चा नींबू लेकर उसे जले हुए बर्तन पर रगड़ेंगे फिर बर्तन में गर्म पानी डालकर, ब्रश से घिस देंगे तो भी जला हुआ बर्तन बिल्‍कुल साफ हो जाएगा।
 
5. सिरका और नींबू : बर्तनों पर जमे मैल को साफ करने के लिए पानी में थोड़ा-सा सिरका व नींबू का रस डालकर उबाल लें। मैल छूट जाएगा। 
 
6. बर्तन पावडर : एल्युमीनियम के बर्तनों को चमकाने के लिए बर्तन धोने वाले पावडर में थोड़ा-सा नमक मिलाकर बर्तनों को साफ करें, वे चमचमाने लगेंगे। 
 
7. प्याज : एल्युमीनियम के जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए उसमें एक प्याज डालकर अच्छी तरह उबाल लें, फिर बर्तन धोने के पावडर से साफ करें। 
 
8. सिरका-साबुन : चिकनाई वाले बर्तनों को साफ करने के लिए सिरका कपड़े में लेकर रगड़ें, फिर साबुन से अच्छी तरह धोएं। बर्तन की चिकनाई दूर होकर चमकते नजर आएंगे।  
 
9. नमक : जले हुए बर्तन में नमक और पानी डालकर 4 मिनट उबालें। इसके बाद बर्तन को ब्रश से घिसकर धो दे।
 
10. नींबू-नमक : पीतल के बर्तन साफ करने के लिए नींबू को आधा काट लें व इस पर नमक छिड़ककर बर्तनों पर रगड़ने से वे चमकने लगते हैं। 

kitchen utensils tips

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

हिन्दी कविता : होलिका दहन

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

सभी देखें

नवीनतम

जमाने का सबसे बड़ा रोग!

मिसाल है माननीयों की दूरदर्शिता

सपने में घर के चौखट से बातचीत

Holi n Bhang: होली पर चढ़ा भांग का नशा कैसे उतारें, पढ़ें 10 लाभकारी टिप्स

Dhulandi 2026: धुलेंडी पर क्या करें और क्या नहीं, जानिए खास बातें

अगला लेख